Horoscope Tomorrow 22 September 2025 Kal Ka Rashifal aries to pisces Lucky Zodiac Signs Rashifal: 22 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 22 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 22 सितंबर, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sun, 21 Sep 2025 02:19 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 22 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 22 September 2025, राशिफल: 22 सितंबर के दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की पूजा करने से प्रभु का आशीर्वाद बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 22 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

22 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष

आज के दिन प्रेम संबंध अच्छी सिचूऐशन में हैं। उत्पादक बनने के लिए पेशेवर चुनौतियों का समाधान करें। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक सफलता मिलेगी और यह आपको अपने धन को बढ़ाने के लिए नए विकल्प आजमाने के लिए भी प्रेरित करेगी।

वृषभ

आज के दिन ऑफिस और निजी जीवन दोनों ही उत्पादक हैं। संतुलन बनाए रखें। आपकी सफल वित्तीय स्थिति आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सूर्यग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक, क्या 21 सितंबर का ग्रहण भारत में दिखेगा?

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। करियर में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने से पहले सलाह जरूर लें। लव लाइफ में टेंशन का माहौल बन सकता है।

कर्क

आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज डेट प्लान कर सकता है। वहीं, आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के मसलों में ध्यान दें, हानि हो सकती है। छात्रों के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। पार्टनर के साथ वैकेशन पर भी जाने की संभावना है। वहीं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको करियर में सफलता मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 सितंबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में, इन 3 राशियों के शुरू अच्छे दिन

कन्या

आज के दिन प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए जीवन में आ रही मुश्किलों का इल्जाम साथी के सिर न डालें। व्यावसायिक सफलता का अनुभव भी करेंगे। आपके जीवन में छोटी-मोटी आर्थिक परेशानियां भी रहेंगी।

तुला

आज के दिन व्यापार में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे आप अपनी सूझबूझ के साथ आसानी से हल कर लेंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। बेवजह की यात्रा से बचें।

वृश्चिक

आज के दिन आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों दमदार रहने वाली हैं। वृश्चिक राशि के लोग जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लव लाइफ में आ रही दिक्कतों को सुझाएं। रोमांस में कुछ लोग डूबे रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवरात्रि पर सुबह 6:09 बजे से कलश स्थापना का मुहूर्त, इस विधि से करें कलश स्थापना

धनु

आज के दिन व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सालों से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर

आज के दिन ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। हर सोमवार शिव जी की उपासना करें। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही मतभेदों को बैठकर बातचीत कर सुलझाएं।

कुंभ

आज के दिन स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आपका दिन फायदेमंद माना जा रहा है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी डील भी मिल सकती है।

मीन

मीन राशि के लोगों को रिश्तों में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं लेकिन बात-चीत कर इन दिक्कतों को सुलझाना बेहतर रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए चुनौतियों का बखूबी सामना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!