Weekly Horoscope 25-31 May 2026 saptahik rashifal lucky zodiac signs future prediction Weekly Horoscope: मई के आखिरी सप्ताह में बन रहा भद्र राजयोग, 7 दिन इन 5 राशियों की रहेगी चांदी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope: मई के आखिरी सप्ताह में बन रहा भद्र राजयोग, 7 दिन इन 5 राशियों की रहेगी चांदी

25-31 May 2026 Weekly Horoscope lucky zodiac signs: मई का आखिरी सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए यादगार बन सकता है। इस सप्ताह भाग्यशाली राशियों को धन, करियर, परिवार व सेहत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Fri, 22 May 2026 06:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Weekly Horoscope: मई के आखिरी सप्ताह में बन रहा भद्र राजयोग, 7 दिन इन 5 राशियों की रहेगी चांदी

25-31 May 2026 Weekly Horoscope: मई का आखिरी सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस सप्ताह में ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी स्वराशि मिथुन में आकर भद्र राजयोग बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में भद्र राजयोग को पंच महापुरुष योग में से एक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह योग जातक को बुद्धिमान, धनवान और प्रभावशाली बनाता है। भद्र राजयोग के प्रभाव से मई माह का आखिरी सप्ताह वृश्चिक व मीन समेत पांच राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय में इन भाग्यशाली राशियों को आर्थिक उन्नति, करियर में तरक्की और किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की मकर राशि में कब आ रहे राहु? इन 3 राशियों की लाइफ में होगी उथल-पुथल

जानें 25-31 मई 2026 का समय किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मई का आखिरी सप्ताह शानदार बीत सकता है। इस समय आपको आय प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा और जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत में सुधार नजर आएगा। बड़े-बुजुर्ग की सलाह लाभकारी साबित होगी।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मई माह का आखिरी सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपके धन की स्थिति में सुधार नजर आ सकता है। पारिवारिक समस्याएं सुलझती हुई दिखाई पड़ सकती हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। यात्रा के योग हैं। आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी।

3. कर्क राशि- कर्क राशि के लिए मई माह का आखिरी सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। इस समय आपको कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवन में नए लोगों का आगमन होगा। सेहत में सुधार के संकेत हैं, कुल मिलाकर स्वास्थ्य परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक समृद्धि पास आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुलाई में इन 3 राशियों पर शनि बरसाएंगे अपनी कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ

4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए मई माह का आखिरी सप्ताह शुभ रहने वाला हैष इस सप्ताह आप कार्यों में सफलता पाएंगे। आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ बेहतरीन रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा, जिससे आर्थिक स्थिरता प्राप्त हो सकती है। खर्चों में कमी आएगी।

5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मई का आखिरी सप्ताह कार्यों में सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। लव लाइफ में अच्छा मोड़ आएगा। खर्चों में कमी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। मानसिक तनाव दूर होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस समय आपको करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में आए शुक्र, इन 4 राशियों के लोग रहें संभलकर

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!