Shukra Gochar: राहु के नक्षत्र में आए शुक्र, 28 मई तक इन 4 राशियों के लोग रहें संभलकर
Shukra nakshatra transit 2026: शुक्र इस समय राहु के नक्षत्र में हैं। राहु के नक्षत्र में शुक्र के आने से कई राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जानें शुक्र नक्षत्र गोचर से किन राशि वालों को रहना होगा संभलकर।

Venus nakshatra transit 2026, शुक्र नक्षत्र परिवर्तन: धन-संपदा के कारक शुक्र 20 मई 2026, बुधवार को राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर गए हैं। अधिकमास में शुक्र का राहु के नक्षत्र में गोचर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 28 मई 2026 गुरुवार तक शुक्र राहु के नक्षत्र में रहेंगे और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में शुक्र को शुभ, तो राहु को क्रूर ग्रह माना जाता है। राहु के नक्षत्र में शुक्र का संयोग मिथुन व धनु समेत 4 राशियों के जीवन में उथल-पुथल ला सकता है।
जानें शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है-
1. मिथुन राशि- शुक्र नक्षत्र गोचर से मिथुन राशि वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतने की जरूरत है। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। क्रोध से बचें। व्यापारियों को निवेश बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत है। पारिवारिक मामलों को बहुत शांति और धैर्य के साथ निपटाएं। वाणी पर संयम बरतें।
2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को शुक्र नक्षत्र गोचर से आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय आपके बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस समय आपकी किसी करीबी व्यक्ति से मतभेद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।
3. वृश्चिक राशि- शुक्र नक्षत्र गोचर से वृश्चिक राशि वालों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके कार्यों में अड़चनें आ सकती है। मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलने से मन परेशान रह सकता है। किसी भी मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। इस दौरान कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। निवेश से बचें या फिर एक्सपर्ट राय लेने के बाद ही धन का निवेश करें।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों को इस समय परिवार और काम के बीच तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए काम पर फोकस बनाए रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनों के साथ दूरियां बन सकती हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम बरतें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन