Shani Gochar: जुलाई में इन 3 राशियों पर शनि बरसाएंगे अपनी विशेष कृपा, मिलेगा भाग्य का साथ
Shani Nakshatra Transit 2026: जुलाई में शनि अपने नक्षत्र पद में परिवर्तन करेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। जानें शनि गोचर की भाग्यशाली राशियों के बारे में।

Shani Nakshatra Gochar 2026: कर्म फलदाता व न्याय देवता शनि जुलाई में अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि की चाल में होने वाला परिवर्तन देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी असर डालता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे पद (चरण) में प्रवेश करेंगे और 19 अगस्त तक इसी नक्षत्र पद में विराजमान रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। शनि और बुध के बीच मित्रता का भाव है, जिसके कारण यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से तीन भाग्यशाली राशियों की किस्मत पलट सकती है और भाग्यवश अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
जानें शनि नक्षत्र गोचर से किन राशियों को होगा लाभ और शनि कृपा के आसान उपाय-
1. कर्क राशि- कर्क राशि के लिए शनि का यह गोचर नवम भाग्य में होगा। नवम भाव भाग्य का कारक माना गया है। न्याय देवता की दृष्टि आपके लाभ भाव यानी छठे भाव में रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि गोचर से आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगा। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शनि गोचर बहुत खास रहने वाला है। शनि का गोचर आपके आपकी राशि के सप्तम भाव में होगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की के नए अवसर मिलने के योग हैं। वाणी प्रभावशाली रहेगी और लोग आपके आकर्षित होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। किस्मत का साथ मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
3. कुंभ राशि- शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वालों पर शनि की कृपा विशेष रहती है। शनि गोचर से आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा और खर्चों में लगाम लगेगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा।
शनि कृपा पाने के आसान उपाय-
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनि कृपा पाने के लिए शनिवार को शनि मंदिर जाकर दर्शन करना लाभकारी माना जाता है। काले वस्त्र व काली उड़द की दाल का दान करने से शनिदेव के प्रसन्न होने की मान्यता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन