Rahu Gochar 2026: शनि की मकर राशि में आ रहे राहु, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Rahu Transit 2026: राहु जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। राहु कुछ दिनों में शनि की मकर राशि में आ जाएंगे। शनि की राशि में राहु के आने से तीन राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। जानें इनके बारे में।

.Rahu Gochar Makar Rashi Mein: ज्योतिष शास्त्र में राहु को मायावी ग्रह माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि जिस व्यक्ति पर राहु मेहरबान होते हैं उसे फर्श से अर्श तक पहुंचा देते हैं, जबकि राहु की टेढ़ी नजर जातक को मुश्किलों में फंसा सकती है। साल के अंत में राहु अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। राहु का गोचर शनि की मकर राशि में होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार, राहु करीब 18 महीने में एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। राहु का मकर गोचर देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को प्रभावित करेगा। ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि में होने वाला राहु गोचर कई राशि वालों के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है।
जानें राहु का मकर राशि में गोचर कब होगा और किन राशियों के लिए रहेगा अशुभ-
मकर राशि में राहु गोचर कब होगा: द्रिक पंचांग के अनुसार, राहु का मकर राशि में गोचर 5 दिसंबर को होगा और राहु 22 जून 2028 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।
राहु गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें-
1. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों की राहु गोचर के बाद आर्थिक परेशानी बढ़ सकती हैं। निवेश के मोर्चे पर बड़ा झटका लग सकता है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए राहु गोचर आर्थिक व पारिवारिक परेशानियां लेकर आ सकता है। इस समय आपको सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े निवेश से बचें और महत्वपूर्ण फैसला फिलहाल टाल दें, वरना नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है।
3. सिंह राशि- सिंह राशि के लिए राहु गोचर महत्वपूर्ण रहने वाला है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य और राहु के बीच मित्रता का भाव नहीं है। ऐसे में राहु गोचर से आपको मानसिक तनाव और अज्ञात भय परेशान कर सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है। कुछ जातकों का रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। आर्थिक परेशानी सामने आ सकती है।
राहु के अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु के प्रकोप से बचने के लिए नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला से "ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार के दिन काले तिल या वस्त्र आदि का दान भी लाभकारी माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन