कल से 10 दिन तक इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर
shukra gochar, rashifal Venus Transit 2026 : आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव माने जाते हैं और यह नक्षत्र मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र और राहु के बीच मित्रता का भाव है, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।

shukra gochar, rashifal Venus Transit 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुख, सौंदर्य, धन, वैभव, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना जाता है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु देव माने जाते हैं और यह नक्षत्र मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। ज्योतिषीय दृष्टि से शुक्र और राहु के बीच मित्रता का भाव है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 20 मई को रात में 12 बजकर 37 मिनट पर शुक्र आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। राहू के नक्षत्र में शुक्र 30 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। जब वैभव के दाता शुक्र देव, राहु के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो यह एक बेहद शक्तिशाली संयोग बनता है। इस गोचर के प्रभाव से कुछ विशेष राशियों की किस्मत चमक सकती है, उन्हें अचानक धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कि शुक्र का आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा खास और लाभकारी साबित हो सकता है-
कल से 10 दिन तक इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, राहु के नक्षत्र में होगा शुक्र गोचर
मिथुन राशि
आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में ही आता है। इसलिए इस गोचर का सकारात्मक प्रभाव आप पर देखने को मिलेगा।
- आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही निखार आएगा। लोग आपकी बातों और व्यवहार से आकर्षित होंगे।
- क्रिएटिव, मीडिया, ग्लैमर, या मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता या प्रोजेक्ट मिल सकता है।
- अगर आप सिंगल हैं, तो आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।
- दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र गोचर आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने वाला है।
- अचानक धन लाभ हो सकता है। आपको लॉटरी, शेयर मार्केट, या किसी पुराने निवेश से अचानक बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
- आय के नए स्रोत बनेंगे।
- लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा या महत्वाकांक्षा इस समय में पूरी हो सकती है।
- दोस्तों और प्रभावशाली लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, जो भविष्य में आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा।
तुला राशि
तुला राशि के लिए शुक्र का ये गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।
- आर्द्रा नक्षत्र में आकर शुक्र आपके भाग्य को मजबूत करेंगे।
- आपके अटके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे।
- बिजनेस या नौकरी के सिलसिले में की गई यात्राएं बेहद सुखद और धन लाभ कराने वाली रहेंगी।
- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- आप अपने आराम और शौक से जुड़ी चीजों पर धन खर्च करेंगे।
- घर में कोई कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान या वाहन आ सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर शिक्षा, प्रेम और संतान के मोर्चे पर बहुत अच्छे परिणाम लेकर आएगा।
- स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा या विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनकी राह आसान होगी।
- प्रेम संबंधों के लिए यह समय बेहद खास है। आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और रिश्ता मजबूत होगा।
- ऑफिस में आपकी बुद्धिमानी की तारीफ होगी और सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
शुक्र गोचर का प्रभाव बढ़ाने के उपाय
- शुक्रवार के दिन दही, खीर, मिश्री, या सफेद वस्त्र का दान किसी जरूरतमंद को करें।
- नियमित रूप से चंदन या गुलाब के इत्र का प्रयोग करें। इससे शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
- प्रतिदिन या विशेषकर शुक्रवार को शुक्र के बीज मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का 108 बार जाप करें।
- अपने आसपास और विशेषकर अपने बेडरूम में साफ-सफाई बनाए रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन