Venus Transit 2026 Shukra Gochar Guru ke nakshatra me in 3 rashiyo ko dega profit Rashifal Venus effect कल से इन 3 राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से इन 3 राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर प्रॉफिट

Venus Transit 2026 Shukra Gochar Guru ke nakshatra : शुक्र की शुभ स्थिति जीवन में समृद्धि, प्रेम और आकर्षण लाती है। पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने वाला है। 

Sat, 30 May 2026 09:11 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से इन 3 राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर प्रॉफिट

Venus Transit 2026 Shukra Gochar, शुक्र नक्षत्र गोचर : धन और सुंदरता के कारक शुक्र जल्द ही अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर बेहद खास माना जाता है। शुक्र की शुभ स्थिति जीवन में समृद्धि, प्रेम और आकर्षण लाती है। इस समय शुक्र ग्रह बुध की मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कल रविवार के दिन शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहा हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, सुबह में लगभग 05 बजकर 52 मिनट पर शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन पुनर्वसु नक्षत्र में होगा। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह माने जाते हैं। गुरु के नक्षत्र में 11 जून तक शुक्र गोचर करने वाले हैं। ऐसे में गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। आइए जानते हैं-

कल से इन राशियों के शानदार दिन शुरू, गुरु के नक्षत्र में शुक्र गोचर से होगा बंपर प्रॉफिट

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। मैरिड लाइफ में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। सिंगल जातकों को कोई स्पेशल व्यक्ति मिल सकता है।

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। धन का आगमन होगा। अच्छे मौके मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन राशियों की किस्
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 30 मई: आज चंद्र तुला राशि में, तुला समेत इन राशियों को होगा लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना कन्या राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। हेल्थ अच्छी रहने वाली है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 जून से निखरेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु,बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद से इन राशियों पर बरसेगा पैसा, चंद्र की राशि में होगा शुक्र गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!