Blue Moon Rashifal Purnima par in 3 rashiyo ki chamkegi kismat Purnima 2026 on 30 and 31 May Moon Transit Blue Moon: 31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Blue Moon: 31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Blue Moon Rashifal Purnima: अधिक मास की पूर्णिमा पर ब्लू मून काअद्भुत नजारा देखने को मिलेगा, जो कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि क्या वाकई में चांद नीला नजर आएगा? आइए जानते हैं- 

Sat, 30 May 2026 07:31 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Blue Moon: 31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

Blue Moon Rashifal Purnima, इस साल अधिक मास की पूर्णिमा का संयोग दो दिन रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज के दिन सुबह में 11 बजकर 58 मिनट से ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है, जिसका समापन 31 मई के दिन दोपहर में 02:14 मिनट पर होगा। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बेहद ही अद्भुत संयोग बन रहा है। जी हां, 31 मई के दिन आसमान में ब्लू मून का दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 मई को ब्लू मून की अद्भुत घटना कुछ राशियों के लिए शानदार समय लेकर आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं स्कॉर्पियो ब्लू मून के प्रभाव से किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं। साथ ही स्कॉर्पियो ब्लू मून से जुड़ी कुछ दिलचस्प डिटेल्स पढ़ना न भूलें-

क्या है स्कॉर्पियो ब्लू मून?

साइंस की दृष्टि से देखें, तो किसी भी महीने में जब दो बार पूर्णिमा पड़ती है तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसलिए यह स्कॉर्पियो ब्लू मून कहलाएगा। ये बेहद ही महत्वपूर्ण और अनोखी घटना है।

31 मई को आसमान में ब्लू मून का अद्भुत नजारा, चांद जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए ब्लू मून की अद्भुत घटना शानदार खबर लेकर आ सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

सिंह राशि

ब्लू मून की अद्भुत घटना सिंह राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आ सकती है। अचानक कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन लाभ और समृद्धि ला सकता है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए ब्लू मून की अद्भुत घटना लाभदायक समय लेकर आ सकती है। कला से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद खास माना जा रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 30 मई: आज चंद्र तुला राशि में, तुला समेत इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:मकर राशिफल 30 मई: आज मिलेगा फंसा हुआ पैसा वापस, पढ़ें आज का मकर राशिफल

क्या आसमान में नीले रंग का दिखेगा चांद?

वैज्ञानिक दृष्टि से आसमान में नीले रंग का चांद नहीं दिखाई देगा। स्कॉर्पियो ब्लू मून का नीले रंग के चंद्रमा से कोई कनेक्शन नहीं है। इस दिन पूर्णिमा का चांद जैसा आमतौर पर दिखाई देता है, वैसा ही नजर आएगा। चांद के रंग और आकार में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद से इन राशियों पर बरसेगा पैसा, चंद्र की राशि में होगा शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:1 जून से निखरेगी इन राशियों की किस्मत, गुरु,बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!