June horoscope 2026 June ka mahina in rashiyo ke liye lucky jane kise hoga 1-30 june me labh 1 जून से निखरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु, बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

1 जून से निखरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु, बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ

June horoscope 2026, June 2026 Rashifal : ज्योतिष शास्त्र में कुछ राजयोगों का निर्माण अत्यंत शुभ माना जाता जाता है। जून के महीने में ग्रहों की चाल से दो राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों की किस्मत निखरने वाली  है।

Wed, 27 May 2026 07:41 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 जून से निखरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु, बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ

June horoscope 2026 June ka mahina, जून का राशिफल : हर महीने ग्रहों की चाल में बदलाव होता रहता है। इस साल जून के महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जून के महीने में ग्रहों की चाल से कई राजयोग बनने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राजयोगों का निर्माण अत्यंत शुभ माना जाता जाता है। जून 2026 में गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में एंटर करने जा रहे हैं। गुरु के कर्क राशि में प्रवेश करने से हंस राजयोग का निर्माण होगा। वहीं, शुक्र और बुध की युति मिथुन और कर्क राशि में बनने से लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बनेगा। ऐसे में जून के महीने में इन दोनों राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों की किस्मत निखर सकती है। आइए जानते हैं जून के महीने में किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं-

1 जून से निखरेगी इन 3 राशियों की किस्मत, गुरु, बुध, शुक्र गोचर से होगा जबरदस्त लाभ

मेष राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना?

जून के महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग और हंस राजयोग का निर्माण होना मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको कई नए मौके मिल सकते हैं। सिंगल जातकों को प्यार की तलाश में गुड न्यूज मिल सकती है। आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। मन खुश रहेगा। प्रमोशन होने की भी संभावना है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना?

मिथुन राशि वालों के लिए जून के महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग और हंस राजयोग का निर्माण होना लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ भी अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। व्यापार में आपको मुनाफा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 दिन बाद से इन राशियों पर बरसेगा पैसा, चंद्र की राशि में होगा शुक्र गोचर
ये भी पढ़ें:2 दिन बाद से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, बुध गोचर बना देगा मालामाल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जून का महीना?

जून के महीने में लक्ष्मी नारायण राजयोग और हंस राजयोग का निर्माण होना वृश्चिक राशि वालों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। घर-परिवार में शांति और सुख वाला माहौल रहेगा। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी और आप का भी स्वास्थ्य सही रहेगा। इन्वेस्टमेंट करने के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1
ये भी पढ़ें:28 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!