11 दिन बाद से इन राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, चंद्र की राशि कर्क में होगा शुक्र गोचर
VENUS RASHIFAL 2026, Shukra Gochar kark rashi me : जल्द ही चंद्र की राशि में विलासिता के कारक शुक्र प्रवेश करने वाले हैं। धन के दाता शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है।

VENUS RASHIFAL 2026, Shukra Gochar, शुक्र गोचर राशिफल : शुक्र ग्रह का संबंध लव, अट्रैक्शन, सुंदरता और लग्जरी से माना जाता है। इस समय शुक्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही चंद्र की राशि में विलासिता के कारक शुक्र प्रवेश करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 8 जून 2026 के दिन शाम में 05 बजकर 47 मिनट पर शुक्र चंद्र की राशि में एंटर करेंगे। कर्क राशि में शुक्र का गोचर 4 जुलाई की शाम तक होगा। ऐसे में धन के दाता शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं चंद्र की राशि कर्क में धन के दाता शुक्र का गोचर होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
11 दिन बाद से इन राशियों पर बरसेगा पैसा ही पैसा, चंद्र की राशि कर्क में होगा शुक्र गोचर
कर्क राशि के जातकों के लिए धन के दाता शुक्र का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
चंद्र की राशि कर्क में शुक्र के गोचर करने से कर्क राशि के जातकों को फायदा मिल सकता है। आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। अचानक से धन लाभ हो सकता है। आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी। कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है। धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। ऑफिस का स्ट्रेस आपको ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाएगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए धन के दाता शुक्र का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
कन्या राशि के जातकों को चंद्र की राशि कर्क में शुक्र के गोचर करने से अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में भी रोमांस बना रहेगा। कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंग। जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। किसी बड़ी मुश्किल से सामना नहीं होगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर राशि के जातकों के लिए धन के दाता शुक्र का कर्क गोचर कैसा रहेगा?
चंद्र की राशि कर्क में शुक्र के गोचर करने से मकर राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। करियर लाइफ में आ रही दिक्कतें दूर होंगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होना भी संभव है। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन