Venus Rashifal Shukra Horoscope in Saturn transit 2025 from today these 3 zodiacs will benefit financially आज से शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Venus Rashifal Shukra Horoscope 2025: शुक्र की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और धन समृद्धि भी पाता है। आइए जानते हैं शुक्र के शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने पर किन राशियों का समय लाभकारी साबित हो सकता है-

Sat, 29 Nov 2025 06:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से शनि के नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Venus Rashifal Shukra Horoscope: शुक्र का गोचर हर महीने होता है। धन-समृद्धि के दाता शुक्र इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आज के दिन शुक्र ग्रह ने अपनी चाल में बदलाव किया है। शनिवार के दिन सुबह के लगभग 03:06 ए एम पर अनुराधा नक्षत्र में शुक्र ग्रह ने गोचर किया है। 9 दिसंबर 2025 तक शुक्र इस नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। शुक्र की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और धन समृद्धि भी पाता है। आइए जानते हैं शुक्र के शनि के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने पर किन राशियों का भाग्य चमकाने वाला है-

आज से शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

तुला राशि

शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका भाग्य आपका साथ देगा। धन की हालत में सुधार होगा। नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं। अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:राशिफल: 30 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। शुभ समय। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।

कर्क राशि

शनि के अनुराधा नक्षत्र में शुक्र का नक्षत्र गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8 महीने तक शनि मार्गी से इन राशियों को होगा फायदा, जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:शनि वक्री से होंगे मार्गी, 28 नवंबर से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!