Rashifal Shani Horoscope Saturn Transit 2026 lucky zodiacs Saturn Transit for 8 months in 2026 Shani SadeSati Upay 8 महीने तक शनि मार्गी से इन राशियों को खूब होगा फायदा, जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

8 महीने तक शनि मार्गी से इन राशियों को खूब होगा फायदा, जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय

Rashifal Shani Horoscope Saturn Transit 2026: शनि ने वक्री से मार्गी चाल में गोचर करना शुरू कर दिया है। साल 2026 में जुलाई के महीने तक शनि मार्गी चाल में ही गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को बंपर लाभ हो सकता है।

Sat, 29 Nov 2025 04:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
8 महीने तक शनि मार्गी से इन राशियों को खूब होगा फायदा, जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय

Rashifal Shani Horoscope Saturn Transit 2026: शनि क्रूर और कर्मफलदाता के रूप में जाने जाते हैं। शनि की चाल में बदलाव हर साल होता है, चाहे राशि परिवर्तन हो या न हो। शनि का गोचर बहुत ही जरूरी और प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि समय-समय पर वक्री और मार्गी होते रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में शनि देव ने 28 नवंबर को सुबह में 09 बजकर 20 मिनट पर वक्री से मार्गी चाल में गोचर करना शुरू किया है। साल 2026 में जुलाई के महीने तक शनि मार्गी चाल में ही गोचर करेंगे। ऐसे में शनि की चाल कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी रहने वाला है। आइसे में आइए जानते हैं मार्गी शनि गोचर की लकी राशियां और साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए उपाय-

8 महीने तक शनि मार्गी से इन 3 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि

मार्गी शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 30 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:3 दिन बाद से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुध की सीधी चाल देगी लाभ ही लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्गी शनि का गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए समय शुभ माना जा रहा है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मार्गी शनि का गोचर फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि वक्री से होंगे मार्गी, 28 नवंबर से इन राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां
ये भी पढ़ें:आज से वृश्चिक राशि में शुक्र गोचर, 19 दिसंबर तक इन राशियों को होगा लाभ

जानें शनि की साढ़ेसाती के उपाय

इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के पेड़ और शमी के पेड़ में जल चढ़ाएं। शनि देव का मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें। शनिवार के दिन संध्या के वक्त सरसों के तेल में काला तिल मिलाकर शनि मंदिर में दीपक जलाएं। रोजाना शनि चालीसा और शिव चालीसा का पाठ करने से भी शनि देव को खुश किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!