Rashifal Mercury Transit 2026 on 29 May: Do Din baad Budh Gochar Mithun Rashi me dega in rashiyo ko fayda 2 दिन बाद से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध गोचर बना देगा मालामाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 दिन बाद से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध गोचर बना देगा मालामाल

Rashifal Mercury Transit 2026, Budh Gochar: बुध बातचीत, लॉजिक, और व्यापार के कारक माने जाते हैं। बुध ग्रह का शुभ प्रभाव लाभ और सम्मान दिलाता है। मिथुन राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम ला सकता है।

Wed, 27 May 2026 03:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 दिन बाद से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, बुध गोचर बना देगा मालामाल

Rashifal Mercury Transit 2026, Budh Gochar, बुध गोचर राशिफल : बुध ग्रहों के राजकुमार माने जाते हैं। बुध के गोचर करने से सभी राशियों पर प्रभाव देखा जाता है। बुध बातचीत, लॉजिक, और व्यापार के कारक माने जाते हैं। बुध ग्रह का शुभ प्रभाव लाभ और सम्मान दिलाता है। वहीं, बुध का नेगेटिव प्रभाव मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध अभी शुक्र की वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। लगभग 2 दिन बाद 29 मई के दिन सुबह में 11 बजकर 14 मिनट पर बुध ग्रह मिथुन राशि में एंटर करने वाले हैं। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। ऐसे में मिथुन राशि में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम ला सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बार में, जिन्हे बुध के इस गोचर से लाभ ही लाभ हो सकता है-

2 दिन बाद से शुरू होगा इन राशियों का गोल्डन टाइम, बुध गोचर बना देगा मालामाल

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से मेष राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। इस दौरान प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। कानूनी मामले सॉल्व हो सकते हैं। आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। धन आगमन के योग बन रहे हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर मिथुन राशि में होना फायदेमंद माना जा रहा है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम होगा। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। समृद्धि बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल के गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
ये भी पढ़ें:30 जून तक बदलेगी सूर्य,गुरु,मंगल,बुध,चंद्र,शुक्र की चाल, इन राशियों को बंपर लाभ

मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर कैसा रहेगा?

ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर मिथुन राशि में होने से इस राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ भी अच्छे रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। फाइनेंशियल दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेहद स्मार्ट होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, हर काम में रहते हैं नंबर 1
ये भी पढ़ें:28 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!