Rashifal Mars Transit in Venus constellation Mangal Gochar 2026 se in rashiyo ko labh till 15 June शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Rashifal Mars Transit, Mangal Gochar 2026 : मंगल ग्रह का चाल परिवर्तन मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। शुक्र के नक्षत्र में ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है।

Tue, 26 May 2026 07:07 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

Rashifal Mars Transit, Mangal Gochar 2026 : मंगल ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल ग्रह का चाल परिवर्तन मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। इस समय मेष राशि में मंगल बैठे हुए हैं और अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही मंगल ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 मई 2026 के दिन मंगल ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सुबह में 06 बजकर 34 मिनट पर भरणी नक्षत्र में मंगल ग्रह एंटर करेंगे। भरणी नक्षत्र के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर करना कुछ राशियों की किस्मत पलट सकता है। शुक्र के नक्षत्र में 16 जून की सुबह तक मंगल विराजने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से किन राशियों के अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है-

शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर से पलटेगी इन 3 राशियों की किस्मत, 15 जून तक होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

शुक्र के भरणी नक्षत्र में मंगल का गोचर होना मेष राशि वालों के लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दौरान आप काफी एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। निवेश करने के लिए यह समय बेहद अच्छा माना जा रहा है। प्रेमी एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

तुला राशि वालों के लिए शुक्र के भरणी नक्षत्र में मंगल का गोचर होना फायदेमंद माना जा रहा है। आपके कॉन्फिडेंस में चार चांद लग जाएगा। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 जून तक बदलेगी सूर्य,गुरु,मंगल,बुध,चंद्र,शुक्र की चाल, इन राशियों को बंपर लाभ
ये भी पढ़ें:राहु गोचर देगा प्रॉफिट, अगले 7 महीने तक इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर कैसा रहेगा?

शुक्र के भरणी नक्षत्र में मंगल का गोचर होना धनु राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। करियर में आपको अपने दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। कुछ लोग वाहन खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन तारीख में जन्मी महिला होती हैं लक्ष्मी का रूप, रखती हैं किस्मत बदलने की ताकत
ये भी पढ़ें:27 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!