वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल पर लैपटॉप रखकर काम करना शुभ होता है या अशुभ? जान लें सही नियम
वास्तु शास्त्र के हिसाब से लैपटॉप को हमेशा सही दिशा में ही रखना चाहिए। आज जानिए कि क्या डाइनिंग टेबल पर लैपटॉप रखकर काम करना सही है या नहीं? नीचे जानें नियम-

Laptop Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की सही दिशा और चीजों के प्लेसमेंट को लेकर कई नियम बताए गए हैं। मान्यता के अनुसार अगर घर को वास्तु के नियमों के हिसाब से ढाल लिया जाए तो जिंदगी से नेगेटिविटी चली जाती है। साथ ही घर में अच्छी एनर्जी आती है और धीरे-धीरे सारे काम बन पड़ते हैं। कई लोगों को लगता है कि वास्तु में सिर्फ घर के कमरों की दिशा को लेकर ही नियम बताए गए हैं। जबकि ऐसा नहीं है। आप किस ओर बैठकर पूजा करते हैं, किस दिशा में आप खाना खाते हैं से लेकर किस दिशा में बैठकर आप अपना काम करते हैं, हर एक चीज का संबंध घर के वास्तुशास्त्र से जुड़ा हुआ होता है। आम तौर पर आपने भी देखा होगा कि लोग कई बार सहूलियत के लिए डाइनिंग टेबल पर ही लैपटॉप रखकर ऑफिस का काम करने लगते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? वास्तु में इसे लेकर क्या नियम बताया गया है? नीचे विस्तार से जानें इस बारे में-
क्या कहता है वास्तुशास्त्र?
कई लोग वर्क फ्रॉम होम के दौरान डाइनिंग टेबल पर ही कुछ देर के लिए काम करने लग जाते हैं। हालांकि ऐसा करते हुए लगता नहीं है कि इसका बुरा असर पूरे घर के वास्तु पर पड़ सकता है। शास्त्र के हिसाब से डाइनिंग टेबल पर लैपटॉर रखकर काम करने की गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये गलत होता है। ये जगह भोजन करने की है लेकिन अगर यहां पर लैपटॉप रखकर काम किया जाए तो इससे जिंदगी में नेगेटिविटी तो आती ही है, साथ ही घर का वास्तु भी खराब होता है। इसके अलावा यहां पर काम करने से मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
कहां रखें अपना लैपटॉप?
अगर बात की जाए लैपटॉप को सही तरीके से रखने की तो इसे हमेशा स्टडी टेबल पर ही रखना चाहिए। चाहे तो इसे लैपटॉप वाले छोटे टेबल पर भी रखा जा सकता है। शास्त्र के अनुसार लैपटॉप को हमेशा दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व में ही रखना चाहिए। इस दिशा में काम करने से घर में पॉजिटिविटी आती है। साथ ही काम में भी फोकस बढ़ता है और इससे ग्रोथ भी अच्छी होती है। वहीं काम करते वक्त अपना चेहरा हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही रखें। इस बात का ध्यान रखें कि अपने लैपटॉप को आप समय-समय पर साफ करते रहें। गंदे लैपटॉप से मानसिक अशांति बढ़ती है। इसके अलावा कोशिश करें कि लैपटॉप को कभी भी बेडरूम में ना रखा जाए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन