वास्तु टिप्स: घर में तबाही ला सकती हैं ये 7 तस्वीरें, भूलकर भी ना खरीदें वरना नेगेटिविटी से भर जाएंगे आप
वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कुछ तस्वीरों को लगाना अवॉइड करना चाहिए। नीचे देखें इन तस्वीरों की लिस्ट, जिन्हें घर में लगाने से नेगेटिविटी आती है।

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें हमारे आसपास की एनर्जी को बदलने की पूरी ताकत है। वास्तु में सिर्फ और सिर्फ घर की दिशाओं के बारे में नहीं बताया गया है। घर में रखी हुई चीजों का भी हमारी जिंदगी पर गहरा असर पड़ता है। मान लीजिए आपने कोई चीज सही दिशा या सही जगह पर नहीं रखी है तो देर-सवेर उसका गलत प्रभाव आप अपनी जिंदगी पर देख ही लेंगे। वास्तु के नियम के हिसाब से घर में जहां कुछ चीजें रहनी जरूरी हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनके घर में रहने से तबाही आ सकती है। नियम के अनुसार घर के अंदर ऐसी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए जिससे वास्तु खराब हो और जिंदगी में नेगेटिविटी आए। तो नीचे विस्तार से जानें कि घर में भूलकर भी किन-किन तस्वीरों को नहीं लगाना चाहिए?
घर में ना लगाएं ऐसी 7 तस्वीरें और पोस्टर
1. हिंसक जानवर की तस्वीर
वास्तु के नियम के हिसाब से घर में कभी भी हिंसक जानवर की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। भेड़िया, शेर और सांप की तस्वीरें घर में लगाने से बचना चाहिए।
2. नेगेटिव वाइब वाली तस्वीरें
नीरस और दुखी चेहरे वाली तस्वीरें घर में लगाने के बारे में सोचना भी चाहिए। ऐसी तस्वीरें घर में नेगेटिविटी लेकर आती हैं। इससे धीरे-धीरे घर का वास्तु खराब होता है।
3. लड़ाई झगड़े वाली तस्वीर
कोशिश करें कि महाभारत से जुड़ी तस्वीरों को घर में ना लगाया जाए। इस तस्वीरों को लगाने से घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा ऐसी भी कोई तस्वीर या पोस्टर ना लगाएं जिसमें लोग लड़ते हुए या बहसबाजी करते हुए नजर आएं।
4. ना लगाएं ऐसे पौधे की तस्वीर
वास्तु के नियम के हिसाब से घर में पौधों की तस्वीर लगाई जा सकती है लेकिन इस दौरान कुछ चीजों का ध्यान देना जरूरी है। नियम के हिसाब से कांटेदार पौधों की तस्वीर घर के वास्तु के लिए सही नहीं होती है। इन तस्वीरों से घर की वाइब्रेशन पर असर पड़ता है और बाद में ये हमारे दिमाग पर गहरा असर छोड़ती हैं।
5. ये तस्वीर तो बिल्कुल भी नहीं
वास्तुशास्त्र में तो कुछ तस्वीरों को लगाने की विशेष रूप से मनाही है। कई बार लोग आर्ट के नाम पर घर में कुछ भी लगा देते हैं। कभी किसी की कब्र या फिर समाधि की तस्वीर को घर में लगाना ही नहीं चाहिए। ऐसा करने से बचना चाहिए।
6. सूर्य की ऐसी तस्वीर ना लाएं घर
अगर कोई सीनरी ऐसी है जिसमें सूर्य का अस्त होता दिख रहा है तो ये घर के लिए शुभ नहीं है। सूर्यास्त को देखना अच्छा लग सकता है लेकिन इसकी तस्वीर को घर में लगाने से एनर्जी खराब होती है
7. घर पर ना लगाएं ये तस्वीर
वास्तु के हिसाब से घर पर नटराज की तस्वीर या फिर मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। नियम के अनुसार इसे घर पर रखना सही नहीं होता है। ऐसे में जब भी आप घर पर तस्वीर लगाने की सोचें तो एक बार वास्तु के नियमों को जरूर ध्यान में रखकर ही सही तस्वीर या पोस्टर का चुनाव करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन