By Dheeraj Pal
PUBLISHED February 14, 2026

LIVE HINDUSTAN

वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में लगाएं भगवान शिव की तस्वीर, ध्यान रखें ये बातें

कब है पर्व

इस बार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन लोग भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना में लीन रहते हैं। साथ ही लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग कार्य और उपाय करते हैं।

शिव जी की आराधना

भगवान शिव की तस्वीरें

बहुत से लोग भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की तस्वीर घर में लगाते हैं। घर में शिव जी की तस्वीर लगाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

कहां लगाएं

मान्यता है कि अगर वास्तु के हिसाब से शिव जी की तस्वीर घर में लगाएं, तो इसका दोगुना फल प्राप्त होता है। चलिए जानते हैं कि भगवान शिव की तस्वीर कहां लगानी चाहिए। 

वास्तु शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा गया है, जिसे भगवान शिव से जोड़ा जाता है। 

उत्तर-पूर्व दिशा

यह दिशा आध्यात्मिक चेतना, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र मानी जाती है। घर, पूजा स्थल या कार्यालय में इस दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाना अत्यंत शुभ माना गया है।

अत्यंत शुभ

इसके अलावा पूर्व दिशा में भी भगवान शिव की तस्वीर लगा सकते हैं। इस दिशा में भगवान शिव की तस्वीर लगाने से घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है।

पूर्व दिशा में लगाएं तस्वीर

वास्तु के मुताबिक दक्षिण और पश्चिम दिशा में भगवान शिव की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि इन दिशाओं में शिव की तस्वीर लगाने से मानसिक अशांति और नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न हो सकते हैं।

इस दिशा में ना लगाएं

भगवान शिव की तस्वीर को कभी भी जमीन पर न रखें, इसे दीवार पर उचित ऊंचाई पर लगाएं। साथ ही उनके रौद्र या क्रोधित स्वरूप, जैसे तांडव मुद्रा वाली तस्वीरें घर में लगाने से बचें।

इन बातों का रखें ध्यान

यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं, धर्मग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी जानकारी को मानने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें।

नोट

यह भी देखें