vastu tips remove these things from home for happiness peace and good luck वास्तु टिप्स: घर में कलेश की वजह बनती हैं ये 3 चीजें, आज ही करें बदलाव नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: घर में कलेश की वजह बनती हैं ये 3 चीजें, आज ही करें बदलाव नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अगर घर में अचानक से ही भारी-भारी सा महसूस होने  लगे तो समझ जाए कि वास्तु प्रभावित हो रहा है। ऐसे में घर से नेगेटिविटी फैलानी वाली चीजों को तुरंत बाहर कर दें। 

Wed, 18 Feb 2026 11:38 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: घर में कलेश की वजह बनती हैं ये 3 चीजें, आज ही करें बदलाव नहीं तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

हर कोई चाहता है कि घर ऐसा हो जहां पर एकांत और खुशहाली वाला माहौल हो ताकि सुकून मिल सके। हालांकि हर बार स्थिति सेम नहीं रहती है। कई बार बिना किसी बात के भी घर का माहौल भारी-भारी सा लगने लगता है। कई बार ऐसा होता है कि छोटी-छोटी बात पर भी लड़ाई बढ़ जाती है और मन बैचेन सा हो जाता है। ऐसे में घर में भी पॉजिटिव माहौल नहीं रहता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में रखी हुई कुछ चीजों और उनकी प्लेसमेंट से नेगेटिविटी बढ़ता है। अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी चीजों को घर में रख देते हैं, जो माहौल को खराब करते हैं। अगर समय रहते हुए इन चीजों को घर से बाहर नहीं किया जाए तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। तो ऐसे में जानते हैं कि आखिर घर में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए? नीचे जानें इससे जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में...

घर में ना रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों का होना सही नहीं होता है। शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद पड़ी हुई घड़ी को नहीं रखा जाता है। खराब घड़ी को हमेशा घर से बाहर कर देना चाहिए। अगर घड़ी ऐसी स्थिति में है कि उसे ठीक किया जा सकता है तो मरम्मत जल्दी करवा लें नहीं तो इसे घर में रखने से वास्तु बिगड़ता है। वहीं अगर घर में कोई शीशा टूट गया है तो इसे भी घर में ज्यादा समय रखना सही नहीं है। जितना जल्दी आप इसे घर से बाहर कर देंगे, उतना सही होगा। इसके अलावा अगर आप घर के मुख्य द्वार पर चप्पल-जूते निकाल देते हैं और वहीं पर फैलाकर रखते हैं तो इससे भी घर का वास्तु प्रभावित होता है। ऐसे में इन्हें किसी जगह व्यस्थित तरीके से रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: क्या बेडरूम में शीशा लगा सकते हैं? बरतें ये सावधानियां
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: किस कमरे और दिशा में टीवी रखना होता है लकी? जान लें सही तरीका
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: ट्रैवल के दौरान पर्स में रखें ये चीजें, नेगेटिव एनर्जी रहेगी दूर

रखें इन बातों का भी ध्यान

शास्त्र के हिसाब से इन चीजों के भी अलावा कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी है। कोशिश करें कि घर का मुख्यद्वार हमेशा साफ हो। हो सके तो यहां पर हमेशा साज-सज्जा जरूर होनी चाहिए। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि किचन में पानी वाली जगह और चूल्हे में दूरी हो। अगर आपको घर में कभी भी भारीपन का एहसास हो तो सुबह-शाम कपूर का धूप जरूर दिखाएं। ये आप रोजाना भी कर सकते हैं। इसी के साथ घर के किसी भी कोने में जाले नहीं लगे होने चाहिए क्योंकि इससे भी घर में नेगेटिविटी आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!