vastu tips for tv and ac remote plastic cover can be harmful right direction to keep them Vastu Tips: टीवी और AC के रिमोट पर आप भी लगाते हैं प्लास्टिक कवर? हो सकता है ये नुकसान, ये है रखने की सही जगह, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: टीवी और AC के रिमोट पर आप भी लगाते हैं प्लास्टिक कवर? हो सकता है ये नुकसान, ये है रखने की सही जगह

Vastu Tips for Remote: कई बार ना चाहते हुई भी हमसे कुछ गलतियां ऐसी हो जाती हैं, जिससे आसपास की एनर्जी खराब हो जाती है। आज जानिए एसी और टीवी के रिमोट से जुड़े कुछ नियमों के बारे में-

Mon, 16 March 2026 01:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: टीवी और AC के रिमोट पर आप भी लगाते हैं प्लास्टिक कवर? हो सकता है ये नुकसान, ये है रखने की सही जगह

Vastu Tips for TV and AC Remote: वास्तु शास्त्र का हमारी जिंदगी के पल-पल से वास्ता होता है। कई लोग वास्तु से जुड़ी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं कुछ लोगों को सही नियम ही पता नहीं होता है। अब अगर बात की जाए टीवी या फिर एसी की रिमोट की तो देखने में ये काफी छोटी सी चीज लगेगी। हालांकि इनकी एनर्जी हमसे बहुत कनेक्ट होती है और हमें प्रभावित भी करती है क्योंकि इसका इस्तेमाल हम दिन में कई बार करते हैं।

आम तौर पर लोग इसे सही से रखने के लिए इस पर प्लास्टिक का कवर चढ़ा देते हैं ताकि ये जल्दी खराब और गंदा ना हो जोकि वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। आज जानिए टीवी रिमोट या फिर एसी रिमोट से जुड़े कुछ वास्तु नियमों के बारे में।

रिमोट पर क्यों ना लगाएं प्लास्टिक कवर?

वास्तु शास्त्र के हिसाब से ढंकी हुई चीजों से हमारी आर्थिक ऊर्जा पूर्ण रूप से बाधित हो सकती है। इसकी वजह से जिंदगी में पैसों से जुड़ी दिक्कतें होने लगती है।ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि रिमोट जैसी चीजों को कवर करके ना रखा जाए। पैसों के फ्लो के साथ-साथ ये जीवन में पॉजिटिव एनर्जी के लिए भी बाधा बन सकता है।

राहु होता है खराब?

बता दें कि ज्योतिष शास्त्र का संबंध भी इससे कहीं ना कहीं जरूर है। रिमोट, फोन या फिर किसी तरह के गैजेट्स को राहु की एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में ऐसी चीजों पर प्लास्टिक लपेटना सही नहीं माना जाता है। मान्यता के हिसाब इससे जिंदगी में राहु का प्रभाव ज्यादा बढ़ जाएगा। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु की स्थिति सही नहीं है तो ऐसे लोगों को तो ये काम जरूर नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं?

रिमोट को रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में दिशा का सबसे अहम रोल होता है। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि आखिर रिमोट कहां रखना चाहिए। नियम के अनुसार रिमोट चाहे टीवी का हो या फिर एसी का इसे हमेशा व्यवस्थित जगह पर ही रखना चाहिए। आम तौर पर लोग रिमोट को इधर-उधर फेंक देते हैं जोकि सही नहीं होता है। रिमोट को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। अगर इस दिशा में संभव ना हो पाए तो रिमोट को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम

रखें साफ-सफाई का ध्यान

वास्तु शास्त्र का एक नियम ये भी है कि चीजों की साफ-सफाई जितनी सही होगी, हमारे आसपास की एनर्जी उतनी ही सही होगी। नियम के हिसाब से समय-समय पर हर एक चीज की सफाई जरूरी है। रिमोट जैसी चीजों का इस्तेमाल रोज ही होता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि इसकी सफाई रोज ही कर ली जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें नियम

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!