vastu shastra ghar me shankh kaise rakhna chahiye Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं? जान लें इससे जुड़े 3 सबसे जरूरी नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं? जान लें इससे जुड़े 3 सबसे जरूरी नियम

घर के मंदिर में हर कोई शंख रखता है। हालांकि इसे लेकर बहुत कम लोगों को ही जानकारी है कि इसे कैसे और किस हाल में रखना चाहिए। नीचे विस्तार से जानें शंख को घर के मंदिर में किस तरह रखा जाए और साथ ही ये भी जानें इसे घर में रखने से क्या-क्या फायदे होते हैं?

Wed, 4 March 2026 07:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं? जान लें इससे जुड़े 3 सबसे जरूरी नियम

Shankh Vastu Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान कई चीजों का होना जरूरी माना जाता है और इनमें से एक महत्वूपूर्ण चीज शंख है। शंख काफी पवित्र और ऊर्जावान होता है। कहा जाता है कि अगर घर में इसे पूरे विधि विधान के साथ रखा जाए तो भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। जब भी शंख बजाते हैं तो इसकी ध्वनि से सकारात्मकता आती है और मन भी शांत होता है। ऐसे में पूजा में इसे शामिल करना जरूरी होता है। हालांकि इस बात को लेकर लोगों के बीच काफी कन्फ्यूजन होती है कि घर के मंदिर में शंख रखना चाहिए या नहीं? बता दें कि वास्तु के अनुसार शंख को मंदिर में रख सकते हैं लेकिन इसको लेकर भी कई तरह के नियम हैं। नीचे विस्तार से जानें इन नियमों के बारे में-

किस दिशा में रखें शंख

घर के मंदिर में आप बिना किसी भी डर के शंख को रख सकते है। हालांकि इसकी दिशा का सही होना जरूरी होता है। वास्तु के नियमों के अनुसार शंख को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए। बता दें कि वास्तु की दुनिया में ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा को कहा जाता है। शास्त्र के हिसाब से घर का ये हिस्सा सबसे पवित्र होता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि इसी दिशा में देवी-देवता रहते हैं। ऐसे में इस दिशा को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है। नियम के हिसाब से इसी दिशा में शंंख को रखना चाहिए। ऐसा भी मानते हैं इसी दिशा में भगवान विष्णु भी होते हैं। इस वजह से इस दिशा का हमेशा साफ-सुथरा रहना जरूरी है।

शंख को यहां ना रखें

नियम के हिसाब से शंख को कुछ दिशाओं में तो भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के हिसाब से शंख को कभी भी घर की या फिर मंदिर की दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। इस ओर अगर भूलकर भी शंख रख दिया जाए तो इससे नकारात्मकता ही बढ़ती है।

ऐसे करें शंख की सफाई

आमतौर पर ऐसा होता है कि लोग मंदिर में शंख को सही दिशा में रख तो देते हैं लेकिन बाकी नियम को नजरअंदाज कर देते हैं। वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र है कि शंख की सफाई समय-समय पर करनी जरूरी है। इसे हफ्ते में एक बार जरूर साफ कर लेना चाहिए। साफ करने के लिए गंगाजल का इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन अगर ये संभंव ना हो पाए तो साफ पानी से इसे साफ करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: जॉब इंटरव्यू के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 4 पावरफुल टिप्स
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में तबाही ला सकती हैं ये 7 तस्वीरें, खूब आती है नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में पोछा लगाते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

घर में शंख रखने के फायदे

अगर घर के मंदिर में शंख को रखा जाए तो इससे कई फायदे मिल सकते हैं। शंख की वजह से घर का वास्तु दोष आराम से खत्म हो जाता है। नियमित रूप से पूजा में इसे बजाया जाए तो नकारात्मकता हमसे कोसों दूर रहती है। वहीं इसकी मौजूदगी से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही इसकी एनर्जी से घर में सुख-समृद्धि आती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!