can vastu shastra help control diabetes follow these 7 rules Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम, पांचवा है सबसे आसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम, पांचवा है सबसे आसान

वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ नियमों का पालन सही से किया जाए तो हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों को भी कंट्रोल में लिया जा सकता है। आज जानेंगे कि वास्तु की मदद से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

Fri, 13 March 2026 04:36 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम, पांचवा है सबसे आसान

Vastu Tips for Diabetes: आजकल कुछ हेल्थ इश्यू ऐसे हो चुके हैं जोकि बहुत आम हो चुके है। इनमें से एक डायबिटीज भी है। गलत खानपान, तनाव और खराब लाइफस्टाइल की वजह से तमाम लोगों में इसकी शिकायत देखी जाती है। कुछ में ये आनुवांशिक भी होता है। अगर आपसे ये कहा जाए कि वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करके आप डायबिटीज को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं तो क्या आप सही मानेंगे? हो सकता है कि आपका जवाब ना में ही हो लेकिन आपको बता दें कि इस शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जो कोई भी आसानी से कर सकता है और दावा किया जाता है कि ये सब करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

बदलनी होंगी कुछ आदतें

वास्तु शास्त्र के हिसाब से कुछ ऐसे संकेत और आदतें हैं जो हमारी बॉडी की एनर्जी को बैलेंस करते हैं। शास्त्र के हिसाब से हमारे घर का माहौल, चीजों की सही दिशा और रोजमर्रा की कुछ आदतों का हमारी हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। अगर इन चीजों पर ध्यान दिया जाए तो बॉडी को बेहतर संतुलन मिल सकता है। इन नियमों के पालन से जिंदगी में सकारात्मकता भी आ सकती है और इससे हेल्थ भी सही होती जाएंगी।

फॉलो करें ये 7 नियम

वास्तु में सुधार: शास्त्र के हिसाब से अगर आप घर के दक्षिण-पश्चिम भाग का वास्तु सही कर लेंगे तो डायबिटीज में सहायता मिल सकती है। इस दिशा को हेल्थ से जुड़ा माना जाता है। अगर आप यहां के वास्तु को सुधार पाएंगे तो इससे लाभ मिलने के पूरे चांस हैं।

बेडरुम में ना करें ये काम: बेडरूम का वास्तु हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है। यहां की चीजें सही हो तो आधे से ज्यादा चीजें सही हो सकती हैं। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से आप कभी भी बेडरूम में खाना भूलकर भी ना खाएं। हालांकि ये नियम हर किसी को मानना चाहिए। वास्तु के हिसाब से बेडरुम में खाना खाना सही नहीं माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर बनवाते वक्त 70% लोग करते हैं गलती, ध्यान में रखें ये 3 बातें

बेडरुम में ना रखें ये चीज: वास्तु के हिसाब से बेडरुम में रखी हुई हर एक चीज हर पर प्रभाव डालती है। नियम के हिसाब से यहां पर जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। ये पुराने हो तो भी और नए हो तो भी इसे यहां ना रखने की गलती ना करें।

मिट्टी का घड़ा: अब तो गर्मी की शुरुआत भी हो चुकी है और कई लोग फ्रिज की बजाय घड़े का पानी पीना ज्यादा प्रिफर करते हैं क्योंकि ये हेल्थ के लिहाज से सही होता है। अगर आप डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं तो घड़े के पानी का ही इस्तेमाल करें। रोज इसमें 7 तुलसी की पत्तियां डाल दिया करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Shastra: घर के मंदिर में शंख बजाना चाहिए या नहीं?

घर का खाना: शास्त्र के हिसाब से दिन में एक बार घर का बना हुआ खाना जरूर खाना चाहिए। अगर ये खाना मां के हाथ से बना हुआ है तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी।

पिता को दें सम्मान: अपने पिता को खूब प्यार दें। उनका सम्मान देने में आप कोई भी कसर ना छोड़ें। आप अपने पिता को जितना खुश रखेंगे, उतना अच्छा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेड के आसपास या नीचे इन चीजों को रखने की ना करें भूल

ईशान कोण से जुड़ा नियम: घर की ये दिशा बहुत ही मायने रखती है। शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा ही ईशान कोण है। इस दिशा में अगर आपने कोई लोहे की चीज रखी है तो उसे तुरंत हटा दें।

सोर्स: संपूर्ण वास्तुशास्त्र एंव दोष निवारण (मनोज प्रकाशन)

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!