Vastu Tips: किराए पर ले रहे हैं घर, तो नोट कर लें ये 5 वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप किसी घर में प्रवेश करते हैं तो उस दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर किराए का घर भी हो तो शुभ समय और शुभ मुहूर्त में ही मकान में प्रवेश करें। उस वक्त शुक्र की स्थिति का विचार कर लें।

जिस तरह घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखना चाहिए, ठीक वैसे ही किराए का घर लेते हुए भी वास्तु नियमों का ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि यदि वास्तु का ध्यान नहीं रखा गया, तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए, तो धन, संपत्ति और सुख-शांति में कभी कोई कमी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब भी आप किसी घर में प्रवेश करते हैं तो उस दौरान कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर किराए का घर भी हो तो शुभ समय और शुभ मुहूर्त में ही मकान में प्रवेश करें। उस वक्त शुक्र की स्थिति का विचार कर लें। किराए के मकान में प्रवेश वाले दिन घर में नवग्रह पूजा और हवन जरूर करवा लें। घर में प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदरवार लगा लें। चलिए जानते हैं कि किराए पर घर लेते समय वास्तु के किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
किराए घर में वास्तु के किन बातों का रखें ध्यान
1. किराए के मकान में सामान ठीक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मकान का ज्यादातर उत्तर-पूर्वी भाग खाली रखें। बेड, ट्रंक जैसी भारी चीजें घर के दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए।
2. सोते समय दिशाओं का ध्यान रखें। सिर दक्षिण की दिशा में और पैर उत्तर की दिशा में होना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो आप पश्चिम दिशा में भी सिर करके सो सकते हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में उत्तर दिशा की ओर सिर करके ना सोएं।
3. किराए के घर में पूजा घर उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में बाथरूम होने से आपके घर में कंगाली आ सकती है।इसलिए किराए के घर में हर चीज की दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए।
4. किराए का घर लेने से से पहले उसके लोकेशन का खास ध्यान रखें। कभी भी कब्रिस्तान, अस्पताल, ट्रैफिक एरिया या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर किराए का घर लेने से बचना चाहिए।
5. साथ ही ऐसी जगह रहने से भी बचें, जहां आसपास मोबाइल टॉवर या बिजली का पोल हो। माना जाता है कि ये चीजें जीवन में बाधाएं लाती हैं।
6. वास्तु में उचित प्राकृतिक प्रकाश का बहुत महत्व है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके घर में पर्याप्त धूप आ रही हो और घर में अच्छा क्रॉस वेंटिलेशन हो। इन दोनों दिशाओं में से किसी एक में खिड़कियों और बालकनी के साथ उत्तर या पूर्व की ओर वाला फ्लैट आदर्श माना जाता है।
7. सुबह की धूप सकारात्मकता लाती है जबकि दोपहर की अवरक्त किरणें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं, इसलिए यदि कोई खिड़की दक्षिण या पश्चिम में है तो यह वास्तु दोष के अंतर्गत आती हैं। ऐसा घर लेने से बचना चाहिए।
8. किराए घर में भारी सामान दक्षिण और पश्चिम में रखें।
9. उत्तर और पूर्व को हल्का, साफ और खुला रखें। इससे पैसे की बढ़ोतरी और परेशानी कम होती है।
10. खिड़कियों और दरवाजों को दक्षिण-पश्चिम को ज्यादा न खोलें। उत्तर-पूर्व हमेशा खुला रखें। इससे शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन