Vastu Tips: पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत करने के लिए आजमाएं ये वास्तु उपाय
Vastu Tips: अगर बार-बार पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही है, तो इसकी एक वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जो आपके रिश्तों को बचाते हैं और प्यार में मिठास बढ़ाते है।

अगर बार-बार पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही है, तो इसकी एक वजह वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जो आपके रिश्तों को बचाते हैं और प्यार में मिठास बढ़ाते है। वास्तु के अनुसार, कई बार पति पत्नी का बेडरुम की ऊर्जा ठीक से बैलेंस न होने के कारण ऐसा होता है। चलिए कुछ उपाय के बारे में जानते हैं।
बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स
- बेडरूम में बिस्तर कभी भी खिड़की से सटाकर न लगाएं। ऐसा करने से रिश्तों में तनाव होता है।
-वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमेशा कमरे के अंदर कपल्स को लकड़ी का बेड का ही इस्तेमाल करना चाहिए। लोहे के बेड का इस्तेमाल न करें। ऐसे करने से रिश्तों में चिड़चिड़ापन और दूरियां पैदा होती हैं।
- हमेशा बेड पर सिंगल गद्दे का इस्तेमाल ही करें। दो अलग अलग गड्डे बेड पर न डालें। बेड पर हमेशा एक ही बड़े गद्दे का इस्तेमाल करें। दो अलग अलग गड्डे होने से मनमुटाव बढ़ता है।
- इसके अलावा बेड के ठीक सामने शीशा न रखें। अगर हो तो सोते समय उसे कपड़े से ढक दें।
-वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपने बेडरूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में एक कटोरी के अंदर सेंधा नमक रखें यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और हर 15 दिन के अंदर इसे बदलें।
बेड के नीचे ना रखें ये चीजें
अपने बेड के नीचे पुराना कबाड़ा और जूते चप्पल न रखें। कोई भी लोहे का सामान न रखें। खाली जगह होने से ऊर्जा का बहाव सही रहता है और व्यक्ति का दिमाग भी शांत रहता है। इस बात का ख्याल रखें कि आपके बेडरूम का दरवाजा टूटा हुआ या उसमें किसी भी तरह की कोई दरार न हो। अगर कमरे का दरवाजा खुलने पर आवाज करता है तो तुरंत उसे ठीक करें और उसमें तेल लगाएं। ये आवाज घर में क्लेश का कारण बनती हैं।
बेडरूम की सजावट कैसे करें
कपल्स अपने कमरे के अंदर जो भी सजावट का सामान रखें वह जोड़े में ही रखें। जैसे दो तकिए, दो लैंप, दो साइड टेबल। यह दर्शाता है कि दोनों पार्टनर का दर्जा एक ही हैं। दक्षिण पश्चिम दिशा में लव बर्ड का जोड़ा लगाएं ऐसा करने से दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और मनमुटाव भी दूर होगा।
बेडरूम का रंग कैसा हो
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कपल्स को अपने कमरे की दीवारों पर हल्के रंग का ही इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादा गहरे रंग क्रोध को बढ़ाते हैं।
कमरे में हमेशा हल्की खुशबू का इस्तेमाल करें। जैसे गुलाब या जैस्मिन की मोमबत्ती या डिफ्यूजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, सोते समय अपने आप से मोबाइल को दूर रखें और टीवी को भी बंद कर दें। सोते समय इलेक्ट्रॉनिक फ्री जोन में रहें।
कमरे के अंदर दक्षिण पश्चिम दिशा में अपनी और अपने पार्टनर की हंसती हुई फोटो गोल्डन फ्रेम में लगाएं। ऐसे करना से रिश्तों में सकारात्मकता बनी रहती है।
घी का दीपक जलाएं
घर में रोज घी का दीपक जलाना चाहिए। दीये की लौ दक्षिण दिशा में रखकर जलाएं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन