purane calendar ka kya kare old calender vastu dosh nuksan upay Vastu Tips: घर में पड़ा हुआ है पुराना कैलेंडर? होंगे ये 2 बड़े नुकसान, जानें हटाने का सही तरीका, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: घर में पड़ा हुआ है पुराना कैलेंडर? होंगे ये 2 बड़े नुकसान, जानें हटाने का सही तरीका

क्या आपके घर में महीनों से पुराना कैलेंडर पड़ा ही रहता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पुराना कैलेंडर ही आपकी ग्रोथ में बड़ा ब्रेक लगाता है। तो चलिए जानते हैं कि इससे होने वाले 2 नुकसान कौन से हैं? साथ ही जानें पुराने कैलेंडर को हटाने का सही तरीका। 

Sat, 25 April 2026 06:32 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: घर में पड़ा हुआ है पुराना कैलेंडर? होंगे ये 2 बड़े नुकसान, जानें हटाने का सही तरीका

वास्तु शास्त्र में ये बात साफ-साफ कही जाती है कि हर घर में रखी हुई हर एक चीज का प्लेसमेंट सही होना चाहिए। अगर हर चीज का प्लेसमेंट सही है तो घर में हमेशा अच्छी एनर्जी बन रहेगी और इसका असर हमारे मूड के साथ-साथ हमारे करियर, रिश्ते और पैसों पर भी पड़ता है। अगर किसी तरह की कोई दिक्कत है तो भी उपाय के तौर पर वास्तु में चीजों को सही जगह पर रखना बताया जाता है। वहीं जो चीजें पुरानी हो जाती हैं तो उन्हें हटाने के कुछ तरीके भी बताए जाते हैं। ठीक यही नियम पुराने कैलेंडर पर भी लागू होती है। दरअसल वास्तु के नियम के हिसाब से घर में पुराना कैलेंडर रखना अच्छा नहीं माना जाता है। कई लोग महीनों या सालों तक पुराने कैलेंडर को रखे रहते हैं जोकि सही तरीका नहीं है। वास्तु के अनुसार पुराना कैलेंडर हमें कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

घर में पुराने कैलेंडर रखने से होते हैं ये 2 सबसे बड़े नुकसान-

1.पुराना कैलेंडर लाता है तरक्की में बाधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में काफी समय से पुराना कैलेंडर रखा जाए तो ये तरक्की में बाधा लाने लगता है। शास्त्र के नियम के हिसाब से दरअसल पुराना कैलेंडर अतीत का प्रतीक होता है और एनर्जी को होल्ड करता है। ऐसे में जब भी घर में पुराना कैलेंडर रखा जाएगा तो ये हमारी ग्रोथ में बाधा लाएगा। इसी वजह से घर हो या फिर ऑफिस कहीं पर भी पुराना कैलेंडर नहीं रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: ऑफिस चेयर में ये बदलाव करते ही मिलेगा प्रमोशन? जान लें 6 सीक्रेट्स

2.अटकेंगे सारे काम

शास्त्र के अनुसार पुराना कैलेंडर घर में रखने से आपके सारे काम धीरे-धीरे अटकते जाएंगे। अगर घर में पुराना कैलेंडर अभी तक टंगा है या कहीं रखा हुआ है तो ये हर काम में रुकावट पैदा करें। पुराना कैलेंडर बीते हुए समय और रुकी हुई एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में किसी भी नई शुरुआत के लिए देरी हो सकती है या फिर कोई फैसला लंबे समय तक अटका रह सकता है। अगर आप ये महसूस करते आए हैं कि लगातार मेहनत के बाद भी काम सफल नहीं हो रहा है या चीजें बार-बार अटक रही हैं तो बेहतर यही है कि आप समय रहते पुराना कैलेंडर घर से हटा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Vastu Tips: क्या आप भी बेडरूम में रखते हैं झाड़ू? होते हैं ये 5 बड़े नुकसान

पुराने कैलेंटर को हटाने का सही तरीका

नए साल के मौके पर ही आपको पुराने कैलेंडर को हटा देना चाहिए। अगर आपने इस साल ऐसा नहीं किया है या कभी भी नहीं किया है तो डरने की जरूरत नहीं है। ये बस देर आए दुरुस्त आए वाली बात है। आप अब पुराने कैलेंडर को हटा सकते हैं लेकिन इसे फाड़ना या जलाना नहीं है। आप इन्हें रीसाइकिल कर सकते हैं। या फिर किसी धार्मिक संस्था में आप इसे भेज सकते हैं। बस इसे घर में रखने की गलती ना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर से दूर भगानी है नेगेटिव एनर्जी? अपनाएं वास्तु के ये 5 उपाय

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!