Vastu Tips: घर में लगा है मकड़ी का जाला? इन 3 जगहों को ना करें नजरअंदाज, पैसों का होगा नुकसान
अगर आपके घर में मकड़ी का जाला लगा है तो इसे अब नजरअंदाज ना करें। घर में तीन जगहों पर तो इसका गलती से भी होना बहुत ही नुकसान पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर मकड़ी का जाला कहां-कहां नहीं होना चाहिए?

अगर घर में कभी भी मकड़ी का जाला दिख जाता तो हम अक्सर उसे ये सोचकर छोड़ देते हैं कि इसे बाद में साफ कर लेंगे। वास्सु शास्त्र के अनुसार ऐसा करके हम अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेते हैं। दरअसल जैसे ही मकड़ी का जाला दिखे उसे तुरंत साफ कर लेना ही बेहतर होता है। शास्त्र के अनुसार घर की कुछ जगहों पर मकड़ी का जाला होना तो बहुत ही खराब माना जाता है। दरअसल कुछ जगहों पर इनका होना बहुत ही खराब माना जाता है। इससे ना सिर्फ घर में नकारात्मकता आती है बल्कि हमारे कामों में भी बाधा आने लगती है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किन तीन जगहों पर भूलकर भी जाला नहीं होना चाहिए।
घर में इन 3 जगहों पर नहीं होना चाहिए मकड़ी का जाला-
किचन में नहीं होना चाहिए मकड़ी का जाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में लगा हुआ मकड़ी का जाला भी हमारे लिए सही नहीं है। यहां पर खाना बनता है तो ऐसे में इसकी साफ-सफाई जो हर दिन करनी जरूरी है। वास्तु के अनुसार अगर इस जगह पर मकड़ी का जाला होता है तो इसका यही मतलब है कि आने वाले समय में आर्थिक स्थिति सही नहीं रहने वाली है। यहां पर जाले को ऐसे ही छोड़ देने का साफ-साफ मतलब है कि घर में बरकत नहीं आएगी।
बेडरूम में ना हो मकड़ी का जाला
अगर आपके बेडरूम में मकड़ी का जाला है और आप यही सोचकर उसे इग्नोर कर रहे हैं कि किसी दिन फुर्सत में इसे साफ करेंगे तो अब आप सतर्क हो जाएं। मकड़ी के जाले का यहां होना सबसे खराब माना जाता है। बेडरूम वो जगह है जहां हम सुकून से रहते हैं और कुछ पल के लिए आराम करते हैं। ऐसे में यहां की एनर्जी सबसे अच्छी होनी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर यहां जाला होगा तो माहौल धीरे-धीरे भारी और नेगेटिव बनता जाएगा। इसका असर आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा और मन में एक अलग तरह की बैचेनी होगी। ऐसे में बेडरूम के जाले को समय-समय पर साफ कर लेना चाहिए।
पूजा घर में ना हो मकड़ी का जाला
वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में भी मकड़ी का जाला नहीं होना चाहिए। घर में ये सबसे पवित्र जगह होती है। यहां पर मकड़ी का जाला तो किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए। शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। यहां जाला होने से घर में सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती है। इससे मन भी पूजा से ठीक से नहीं लगेगा। तो ऐसे में मंदिर की साफ-साफ जरूरी है और कोशिश करनी चाहिए कि यहां पर जाला तो ना ही हो।
ध्यान में रखें ये बात
मकड़ी का जाला ना सिर्फ कमरे या किसी भी जगह की शोभा बिगाड़ता है बल्कि इसके होने से नकारात्मकता आती है और इसे रुकी हुई ऊर्जा के रूप में देखा जाता है। बेडरूम, किचन और पूजा घर में इसके रहने से असर गहरा पड़ता है। कोशिश करें कि ये घर के किसी भी कोने में ना हो।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन