vastu tips for evil eye keep these 3 things with yourself while going outside Vastu Tips for Evil Eye: बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips for Evil Eye: बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें

Evil Eye Vastu Tips: आए दिन अगर आपको भी बुरी नजर लग जाती है तो वास्तु के कुछ उपाय आपको राहत दिला सकते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के हिसाब से अपने पास ऐसी कौन सी चीजें रखें जिससे बुरी नजर ना लगे?

Fri, 3 April 2026 02:48 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips for Evil Eye: बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें

Purse Vastu Tips: ऐसा कई बार होता है ना कि सब कुछ सही चल रहा होता है लेकिन अचानक से ही सारे काम बिगड़ने लगते हैं। वहीं कुछ काम अटक जाते हैं या फिर पैसों का नुकसान हो जाता है और कई बार मन बिना किसी वजह के ही परेशान रहता है। ऐसे में लोग कहते हैं कि शायद नजर लग गई है। वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ छोटी-छोटी चीजें अपने पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। साथ ही इन चीजों को पास रखने से कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजों को रखकर ही बाहर निकलना चाहिए। आज बात करेंगे कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि पर्स में कौन सी वो तीन तीजें हैं जो हमें हमेशा रखनी चाहिए?

पर्स में रखें ये तीन चीजें

1. इलायची

वास्तु शास्त्र में इलायची को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इलायची से मन शांत रहता है और फालतू की नेगेटिव सोच हमसे दूर रहती है। वास्तु के हिसाब से इलायची को पॉजिटिव वाइब्स का प्रतीक माना जाता है। नियम के अनुसार पर्स में 1 या फिर 2 इलायची रखनी चाहिए। यहां पर ध्यान रखें कि पर्स में आपको साबुत इलायची ही रखनी है। अगर आप पर्स नहीं रखते हैं तो बैग के किसी चैन में इलायची को रख सकते हैं। शास्त्र के अनुसार अचानक होने वाली दिक्कत और नजर दोष को इलायची कम करने में सहायक होता है। अगर कभी इलायची पूरी तरह से सूख जाए या फिर टूट जाए तो उसे बदल देना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: टीवी-एसी के रिमोट पर प्लास्टिक कवर लगाना कितना सही है?

2. हनुमान चालीसा

हिंदू धर्म में हनुमान चालीसा को काफी महत्व दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इसे काफी पावरफुल माना गया है। माना जाता है कि हनुमान चालीसा को पास रखने से हर तरह की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और संकट भी दूर हो जाते हैं। साथ ही किसी भी तरह की बुरी नजर भी दूर ही रहती है। ऐसे में बाहर जाते वक्त पास में एक छोटी सी हनुमान चालीसा जरूर रखनी चाहिए। इसकी मदद से मन में विश्वास बना रहता है और कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। साथ ही अगर काम में किसी तरह की रुकावट आती है तो वो धीरे-धीरे कम होने लगती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम

3. चांदी का सिक्का

वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का सिक्का भी काफी पॉजिटिव माना जाता है। मान्यता है कि इसकी मदद से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि पैसों की दिक्कत होने लगी है या फिर मन मुताबिक पैसों से जुड़ी कोई प्लानिंग नहीं हो पा रही है तो आपको अपने पास चांदी का एक छोटा सा सिक्का जरूर पास में रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में तबाही ला सकती हैं ये 7 तस्वीरें, खूब आती है नेगेटिविटी

ध्यान में रखें ये बातें

वास्तु शास्त्र के हिसाब से पर्स की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। साथ ही कोशिश करें कि पर्स या बैग में पुराने बिल या फिर कटा-फटा कागज ना हो। आप इसकी सफाई जितनी रखेंगे उतना सही होगा। इसके अलावा इससे जुड़ी जो भी चीजें आप करें उसे पूरे मन और श्रद्धा के साथ करें। इससे चीजें और भी सही होती जाती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!