Vastu Tips: पुराना सामान घर ला रहे हैं, तो इस्तेमाल करने से पहले कर लें ये वास्तु उपाय
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन पर घर की सजावट, सामान और माहौल का सीधा असर पड़ता है। कई बार हम किसी और की चीज पसंद करके उसे अपने घर ले आते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमारे जीवन पर घर की सजावट, सामान और माहौल का सीधा असर पड़ता है। कई बार हम किसी और की चीज पसंद करके उसे अपने घर ले आते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता। खासकर कुछ पुरानी या दूसरों की चीज़ें घर में लाने से नकारात्मक असर पड़ सकता है और परिवार में परेशानी या तनाव बढ़ सकता है। इतना ही नहीं कई बार पैचे से बचाने के चक्कर में सेकेंड हैंड सामान तो खरीद लेते हैं लेकिन ये नहीं पता होता कि सामान को इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति जीवित है या नहीं। ऐसे में उसकी ऊर्जा, भावनाएं और यादें उस सामान में मौजूद होती हैं, जो आपके ऊपर भी प्रभाव डाल सकती हैं। हालांकि पुराना सामान खरीदना गलत नहीं है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इसका प्रभाव घर में ना पड़े, तो इसके लिए वास्तु के कुछ जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए।
नमक से जुड़ा उपाय
वास्तु शास्त्र में नमक का विशेष महत्व होता है। अगर आप किसी की पुरानी अलमारी या फर्नीचर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो उसकी सफाई करना बहुत जरूरी है। इसके लिए पानी और सेंधा नमक के घोल से उसे अच्छे से साफ करें। नमक पुरानी और परेशान करने वाली यादों को सोखने का काम करता है।
गंगाजल का छिड़काव
हिंदू धर्म और वास्तु में गंगाजल को बेहद पवित्र माना जाता है। इसे छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पुरानी चीजों पर पड़े पुराने प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
सूरज की रोशनी में रखें
पुराने सामान को कम से कम एक दिन धूप में जरूर रखें। सूर्य की किरणें उस वस्तु में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती हैं।
कपूर और लोबान का इस्तेमाल
कपूर या लोबान जलाने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पुराने सामान के पास इसका धुआं करने से वातावरण शुद्ध होता है। आप धूपबत्ती भी जला सकते हैं।
घंटी और नया रंग
घंटी की आवाज नकारात्मक ऊर्जा को खत्म में मदद करती है। साथ ही, पुराने फर्नीचर या सामान को पेंट करवाने से उसमें नई ऊर्जा आती है और पुराना असर खत्म हो जाता है।
घर में ना रखें ये पुरानी चीजें
पुराने अखबार
ज्यादातर घरों में रद्दी के तौर पर पुराने अखबार इकट्ठा किए जाते हैं। लोग अपने-अपने तरीकों से इन रद्दी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन वास्तु के मुताबिक इसे घर में ज्यादा दिन रखने से नकरात्मक शक्तियां बढ़ जाती हैं।
पुराने ताले चाबी
घर में पुराने खराब पडे़ तालों को नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, अच्छा-चलता ताला किस्मत खोलने का प्रतीक होता है जबकि बंद या खराब ताला घर में दुर्भाग्य लाता है।
ये भी ना रखें
बंद घड़ियां
पुराने कपड़े
खराब जूते-चप्पल
देवी-देवताओं की पुरानी मूर्तियां
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन