Vastu Tips: घर के अगल-बगल हैं ऊंची-ऊंची बिल्डिंग? वास्तु दोष से होगा नुकसान, इन 6 टिप्स से मिलेगा लाभ
क्या आपके घर के अगल-बगल वाली बिल्डिंग बड़ी है? इस वजह से ठीक से धूप नहीं आती और ना ही हवा आती है? वास्तु के अनुसार ऐसे घरों की एनर्जी ब्लॉक होने लगती है और इससे वास्तु दोष लगता है।

क्या आपका घर दो ऊंची बिल्डिंग के बीचों बीच बना हुआ है? आप इस वजह से परेशान हैं कि घर में सही से धूप और हवा का आगमन नहीं हो रहा है? बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे घरों में पॉजिटिव एनर्जी सही से नहीं आ पाती है। शास्त्र की दुनिया में इसे एनर्जी ब्लॉकेज कहा जाता है। एनर्जी के ब्लॉक होते ही घर में वास्तु दोष लगता है। ऐसे में इसके कई नुकसान भी होते हैं जिसका असर हमारे करियर से लेकर रिश्तों पर भी पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि इससे क्या नुकसान होते हैं और इससे बचने के क्या-क्या उपाय हैं?
क्या होते हैं नुकसान
अगर आपका घर भी ऐसा ही है तो कुछ नुकसान आपको उठाने पड़ सकते हैं। दरअसल सूरज की रोशनी और हवा का सही आगमन ना हो पाने की वजह से कई बार ऐसे घरों में एनर्जी ब्लॉक हो जाती है। अब ऐसे में इसका सीधा-सीधा असर हमारे घर और हम पर पड़ता है। साथ ही इसकी वजह से घर में वास्तु दोष लग जाता है। यही से हर काम में रुकावट आने लगती है। एक के बाद एक दिक्कत आने शुरू हो जाते हैं और करियर से लेकर बिजनेस लगभग हर चीज में नुकसान होने लगता है। वास्तु दोष लगे घर में लोगों को बैचेनी होती है। साथ ही यहां की एनर्जी इस तरह से ब्लॉक होती है कि रिश्तों में भी खटास आने लगता है।
ऐसे दूर करें वास्तु दोष
अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो कुछ आसान से उपाय के जरिए इसे दूर किया जा सकता है। आप अपने घर के मेनडोर पर पीले रंग का बल्ब लगा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की एनर्जी बैलेंस होती है। इसके अलावा आप अपने घर में विंड चाइम लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही इसकी मौजूदगी से घर में सुख-शांति आती है और वास्तु दोष भी दूर होता है। वास्तु के अनुसार अगर आप घर के बाहर या बालकनी में चिड़ियों के लिए दाना-पानी रखते हैं तो इससे घर में बरकत आती है।
वास्तु दोष दूर करने के लिए करें सजावट
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर की सजावट करके भी वास्तु दोष के प्रभाव को कम कर सकते हैं। कोशिश करें कि मेनडोर के पास गणेश जी की मूर्ति रख दें। वहीं आप कमरों में हल्के रंग का इस्तेमाल करके भी इसका प्रभाव कम सकते हैं। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से आप घर में मनी प्लांट, शमी का पौधा और तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इन पौधों में वास्तु दोष के प्रभाव को कम करने की ताकत होती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन