Vastu Tips Do not buy this one thing on Friday Goddess Lakshmi gets angry Vastu Tips: शुक्रवार के दिन ना खरीदें यह 1 चीज, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन ना खरीदें यह 1 चीज, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

Vastu Tips: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना विशेष तौर पर की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसे शुक्रवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए।

Fri, 6 March 2026 10:00 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: शुक्रवार के दिन ना खरीदें यह 1 चीज, मां लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता व ग्रह से जुड़ा हुआ है। जिस तरह रविवार का संबंध भगवान सूर्य से है या फिर सोमवार का संबंध भगवान शिव से है। ठीक वैसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना विशेष तौर पर की जाती है और कई लोग व्रत भी रखते हैं। इसलिए लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन कई तरह के उपाय करते हैं। वहीं, मान्यता है कि इस दिन की गई कुछ गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जैसे कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिसे शुक्रवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। इसे खरीदने से जातक को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। चलिए ऐसे ही एक चीज के बारे में जानते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए।

शुक्रवार को ना खरीदें झाड़ू
वास्तु के मुताबिक शुक्रवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और जातक को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि वास्तु में झाड़ू का खास महत्व होता है। झाड़ू ना केवल साफ-सफाई का साधन है, बल्कि वास्तु की मानें, तो इसका संबंध मां लक्ष्मी से है। इसलिए इससे जुड़ी गलतियां करने से वास्तु दोष बिगड़ सकता है।

किस दिन नहीं खरीदना चाहिए झाड़ू
शुक्रवार के अलावा मान्यता है कि शुक्ल पक्ष में झाड़ू नहीं लेना चाहिए। इस दिन झाड़ू लेने से ये घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। ऐसे में शुक्ल पक्ष में गलती से भी झाडू नहीं खरीदनी चाहिए।

घर में कहां रखें झाड़ू
वास्तु के मुताबिक घर में झाड़ू को इधर-उधर या कहीं भी ना रखें। इसे सही जगह और दिशा में रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मान्यता है कि घर में झाड़ू को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां दूसरों की नजर नहीं पड़ती हो। साथ ही किसी का पैर झाड़ू में नहीं लगता हो। वास्तु की मानें, तो झाड़ू को हमेशा अपने घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की रखना बेहतर माना गया है। इसके अलावा झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।

कब नहीं लगाएं झाड़ू
इतना ही नहीं घर में झाड़ू लगाने का सही नियम भी बताया गया है। मान्यता है कि घर के किसी सदस्य के बाहर जाने के तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। शाम में समय भी झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

झाड़ू से जुड़े अन्य नियम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक टूटे हुए झाड़ू का उपयोग करना अच्छा नहीं होता है। झाड़ू टूट जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। झाड़ू से बार-बार पैर भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी के नाराज होने का भय होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: जॉब इंटरव्यू के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 4 पावरफुल टिप्स
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर की पूजा में रोज सिर्फ 1 दीया जलाना काफी नहीं?
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: अशुभ होता है इन दिनों जूते-चप्पल खरीदना, जानें सारे नियम

शुक्रवार को क्या करें और क्या नहीं
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। इसलिए इस दिन साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। देवी वहीं वास करती हैं जहां स्वच्छता का ध्यान रखा जाए। इसलिए घर में गंदगी न रखें। शुक्रवार के दिन साफ कपड़ी ही पहनें। फटे और गंदे वस्त्र धारण करने से राहु अशुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक किचन और पूजा-पाठ संबंधी सामान भी शुक्रवार को खरीदने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!