वास्तु शास्त्र: घर की पूजा में रोज सिर्फ 1 दीया जलाना काफी नहीं? जान लें सही तरीका और नियम
घर की पूजा से जुड़े कुछ वास्तु नियम हैं, जिनका पालन करने से घर की सुख-शांति और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। नीचे जानें पूजा घर से जुड़े कुछ जरूरी वास्तु नियमों को…

Vastu Tips for Daily Puja: सनातन धर्म में माना जाता है कि रोजाना नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से मन शुद्ध रहता है और भगवान की कृपा से सारे काम में सफलता मिलती है। हालांकि बहुत कम लोग पूजा के सही नियमों को जानते हैं। वैसे सच्चे मन से की गई पूजा सबसे श्रेष्ठ मानी जाती है, लेकिन अगर हम इसे पूरे विधि विधान के हिसाब से करें तो ये और भी फलदायी हो जाता है। वास्तु शास्त्र में भी पूजा से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई गई हैं। आमतौर पर लोग घर में हर दिन दीया जलाते हैं। कुछ लोग घर के मुख्य द्वार पर हर शाम दीया रखते हैं तो कुछ तुलसी के पास।
पूजा से जुड़ी गलती
वहीं घर के मंदिर में कितने दीये जलाने चाहिए, इसे लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज ही रहते हैं। वहीं कई लोगों को सही नियम का पता भी नहीं होता है। अगर आप मंदिर में हमेशा केवल एक ही दीया जलाते हैं तो अब तक अनजाने में ही सही लेकिन आप गलती करते आ रहे हैं। नीच विस्तार से जानिए कि रोज की पूजा में मंदिर में कितने दीये जलाना शुभ और सही माना जाता है।
मंदिर में रोज जलाएं इतने दीया
शास्त्र के हिसाब से घर के मंदिर में कभी भी एक दीया नहीं जलाना चाहिए। नियम के अनुसार यहां पर हर दिन दो दीया जलाना सही माना जाता है। एक दीया घी वाला होना चाहिए और दूसरे दीए में सरसों का तेल डालना चाहिए। नियम के हिसाब से घी वाला दीया हमेशा भगवान की दाईं ओर ही रखना चाहिए। वहीं तेल वाले दीए को हमेशा बाईं ओर ही जगह देनी चाहिए।
रखें इन बातों का भी ध्यान
इस बात का भी ध्यान रखें कि दीया जलाने से पहले आप मंदिर को एक बार अच्छे से साफ कर लें। विशेष रूप से वो जगह सबसे साफ होनी चाहिए जहां पर आप दीए को रखेंगे। शास्त्र के हिसाब से दीए को हमेशा ईशान कोण में ही रखकर जलाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है और ऐसे में इस ओर दीया जलाने से घर में खुशहाली और सुख-शांति आती है।
घर से बाहर होगी नेगेटिव ऊर्जा
इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी आप एक दीए से दूसरे दीए को ना जलाएं। इसके अलावा कभी भी खंडित और गंदे दीए को ना जलाएं। इन नियमों का पालन करने से ना सिर्फ आपकी पूजा फलदायी होगी बल्कि इससे घर की नेगेटिव ऊर्जा भी बाहर चली जाएगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन