वास्तु शास्त्र: जॉब इंटरव्यू के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 4 पावरफुल टिप्स, पल भर में दूर होगी आपकी एंग्जाइटी
Job Interview and Vastu Tips: अगर जॉब इंटरव्यू से पहले आप नर्वस हो जाते हैं और आपके कॉन्फिडेंस में कमी आ जाती है तो वास्तु कुछ टिप्स के जरिए आपको लाभ मिल सकता है। नीचे जानें कि इंटरव्यू से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Job Interview Vastu Tips: वास्तुशास्त्र में दिशा, एनर्जी और पॉजिटिव माहौल को काफी विशेष माना जाता है। मान्यता के हिसाब से हमारे आसपास की एनर्जी हमारी जिंदगी पर सबसे ज्यादा असर डालती है। जिंदगी के हर पहलू में वास्तु का कोई ना कोई रोल जरूर होता है। घर और कमरों की दिशा का ताल्लुक वास्तु से पूरी तरह होता है लेकिन इस शास्त्र के अनुसार घर में रखी हुई चीजों की प्लेसमेंट भी हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जॉब इंटरव्यू के लिए जाते वक्त भी वास्तु के कुछ नियमों का पालन कर लिया जाए तो चीजों हमारे फेवर में आने के चांस बढ़ जाते हैं।
जॉब इंटरव्यू और वास्तुशास्त्र का संबंध
जब भी हम जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाए तो हमारा मन शांत और कॉन्फिडेंट होना चाहिए। वास्तुशास्त्र में इसी बैलेंस और पॉजिटिव एनर्जी पर जोर दिया जाता है कि ताकि हम अपने लक्ष्य को आसानी से कॉन्फिडेंट के साथ हासिल कर पाएं। नीचे विस्तार से समझें कि किसी भी जॉब इंटरव्यू के लिए जाने से पहले वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए?
जॉब इंटरव्यू से पहले रखें इन 4 बातों का खास ध्यान
1. करें इस रंग का इस्तेमाल
अगर आप जॉब के लिए इंटरव्यू के लिए जाने वाले हैं तो ध्यान में रखें कि आपके लिए हरा रंग काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। अपने साथ इस रंग की कोई ना कोई चीज जरूर अपने साथ रखें। आप चाहे तो इस रंग के कपड़े पहन सकते हैं। नहीं तो आप इस रंग का रूमाल अपने बैग में रख सकते हैं। वहीं जब आप जॉब की इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हो तो कमरे में हरे रंग का पौधा जरूर रखें। इससे ना सिर्फ आप पॉजिटिव रहेंगे बल्कि ये आपकी एंग्जाइटी को भी कम करेगा। दरअसल हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध ग्रह कम्यूनिकेशन के साथ-साथ बुद्धि को रीप्रेजेंट करता है। इस रंग का इस्तेमाल करने से इंटरव्यू में सफलता के चांस काफी हद तक बढ़ सकते हैं।
2. इस दिशा में करें जॉब इंटरव्यू की तैयारी
वास्तुशास्त्र में हमेशा से ईशान कोई को महत्वपूर्ण माना गया है। शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है। अगर आप किसी इंटरव्यू के लिए पढ़ाई कर रहे हैं तो मेक श्योर करें कि आप ईशान कोण में ही बैठकर ये काम करें। कोशिश करें कि आपकी टेबल उत्तर या फिर पूर्व दिशा की ओर ही हो।
3. बैग में रख सकते ये चीज
वैसे आम तौर पर बैग में एक छोटी सी हनुमान चालीसा हमेशा रखनी चाहिए। वहीं अगर आप जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो बैग में तुलसी का पत्ता रख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप स्फटिक की माला बैग में रख लेंगे तो मन शांत रहेगा। कई बार मन इतना घबराता है कि एक गलती की वजह से सारी तैयारी पर पानी फिर जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आपका मन शांत रहें।
4. करें इस मंत्र का जाप
जॉब इंटरव्यू से पहले अगर आपका मन बहुत ज्यादा घबरा रहा है और इस वजह से कॉन्फिडेंस लूज होने लगता है तो आप एक मंत्र का जाप कर सकते हैं। वास्तु के हिसाब से ॐ गं गणपतये नमः मंत्र के जाप से आपको लाभ मिलेगा। इससे तुरंत पॉजिटिव एनर्जी आती है और ये हर तरह की बाधा को हमारे रास्ते से हटा देता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन