vastu shastra buddha murti kaha aur kis disha me rakhein right direction at home for financial growth Vastu Tips: घर के इन 4 कोनों में रखें बुद्ध की मूर्ति, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति, जानें सही दिशा
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: घर के इन 4 कोनों में रखें बुद्ध की मूर्ति, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति, जानें सही दिशा

Vastu Tips: घर के इन 4 कोनों में रखें बुद्ध की मूर्ति, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति, जानें सही दिशा

क्या आपने घर में बुद्ध की मूर्ति रखी हैं? आप इस मूर्ति के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। अगर आप सही वास्तु के अनुसार इस मूर्ति को घर में रखेंगे तो ये आपको दोगुना फायदा दिला सकती है। जानें कैसें?

Garima SinghFri, 1 May 2026 03:40 PM
1/8

घर में बुद्ध की मूर्ति

घर के डेकॉर के लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं? है ना। अगर थोड़ी सी मेहनत करके हम घर के डेकॉर में वास्तु शास्त्र का तड़का लगा दें तो एक तीर से दो निशाने मारने वाली बात फिट बैठ जाएगी। डेकॉर डेकॉर हो जाएगा और लगे हाथ घर की एनर्जी भी सही हो जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कुछ चीजों को घर में रख दिया जाए तो उनकी एनर्जी से सुख-समृद्धि का आगमन होता है और इनमें से एक चीज है बुद्ध की मूर्ति।

2/8

इस कोने में रखें बुद्ध की मूर्ति खूब मिलेगी शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर लिविंग रूम बुद्ध की मूर्ति रखी जाए तो घर में शांति लेकर आती है। इस जगह हमेशा बुद्ध की लेटी हुई मूर्ति ही रखनी चाहिए। अगर दिशा की बात करें तो इसे पूर्व की ओर रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। इस जगह पर ध्यान मुद्रा में बैठे हुए बुद्ध की भी मूर्ति रख सकते हैं।

3/8

बुद्ध की मूर्ति यहां रखने से बच्चों का बढ़ेगा फोकस

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बुद्ध की मूर्ति को बच्चों के कमरे में रखें तो ये गजब के फायदे देता है। आप बुद्ध की मूर्ति को बच्चों के स्टडी टेबल पर रख सकते हैं। ऐसा करने से उनका मन एकाग्र होगा और पढ़ाई भी ठीक से हो पाएगी।

4/8

गार्डन या बालकनी में बुद्ध की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार बुद्ध की मूर्ति को घर के गार्डन में रखना भी अच्छा माना जाता है। अगर आप ग्राउंड फ्लोर पर नहीं रहते हैं तो अपनी घर की बालकनी में इसे रख सकते हैं। माना जाता है यहां पर बुद्ध की मूर्ति रखने से तनाव कम होता है। अगर आप मेडिटेशन करते हैं तो भी ये जगह मूर्ति को रखने के लिए परफेक्ट है।

5/8

बुद्ध की मूर्ति रखने की परफेक्ट जगह

अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप बुद्ध की मूर्ति को अपने पूजा घर में रख सकते हैं। मान्यता है कि यहां इसे रखने से घर में बरकत आती हैं। साथ ही मन विचलित नहीं होता है। जिन लोगों को ओवरथिंकिंग की समस्या है वो इसे पूजा घर में ही रख सकते हैं।

6/8

बुद्ध की मूर्ति की सही दिशा और साइज

अब समझ लेते हैं कि आखिर बुद्ध की मूर्ति को किस दिशा में रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। वास्तु के हिसाब से इस मूर्ति को हमेशा घर के उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कमरा आप चाहे कोई भी सेलेक्ट करें लेकिन मूर्ति को रखने की दिशा यही होनी चाहिए। वहीं इसका साइज 7 से 12 इंच के आसपास होना चाहिए। घर में रखने के लिए यही साइज उचित मानी जाती है।

7/8

घर में बुद्ध की मूर्ति रखते वक्त ना करें ये गलतियां

अगर आपने घर में पहले से ही बुद्ध की मूर्ति रखी है तो कुछ नियमों को जान लें। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से बुद्ध की मूर्ति को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। समय-समय पर इसकी साफ-सफाई भी जरूरी है। अगर मूर्ति पर धूल जमने लगेगी तो ये घर में अच्छी ऊर्जा लेकर नहीं आएगी।

8/8

बुद्ध की मूर्ति इन जगहों पर ना रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार बुद्ध की मूर्ति को कुछ जगहों पर रखना वर्जित माना जाता है। इसे बेडरूम, किचन और बाथरूम के आसपास रखने से बचना चाहिए। वैसे तो इसे मेनडोर के पास रख सकते हैं लेकिन अगर आसपास जूतों का स्टैंड और कूड़ेदान है तो इसे ना रखें। इन जगहों पर बुद्ध की मूर्ति रखने से बाधाएं आती हैं। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)