vastu shastra sarpagandha plant benefits snake repellent rahu ketu connetion right direction Vastu Tips: राहु दोष और सांपों का काल है ये पौधा, घर के गेट पर लगाते ही दूर होगी हर बला
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: राहु दोष और सांपों का काल है ये पौधा, घर के गेट पर लगाते ही दूर होगी हर बला

Vastu Tips: राहु दोष और सांपों का काल है ये पौधा, घर के गेट पर लगाते ही दूर होगी हर बला

घर में वास्तु दोष हो या फिर कुंडली में काल सर्पदोष...वास्तु शास्त्र की दुनिया में एक ऐसे पौधे का जिक्र किया जाता है जो हर मुश्किल से दूर कर देता है। इस चमत्मकारी पौधे से तो सांपों भी कोसों दूर रहते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Garima SinghThu, 30 April 2026 03:15 PM
1/7

वास्तु दोष दूर करेगा ये चमत्कारी पौधा

वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति के लिए पौधों का खास महत्व बताया गया है। कुछ पौधे वास्तु शास्त्र में खास महत्व रखते हैं। सही दिशा और सही जगह पर अगर इन पौधों को लगाया जाए तो ये घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ नेगेटिवि एनर्जी को भी भगा देते हैं। आज जानेंगे उस पौधे के बारे में जो वास्तु दोष दूर करता है। ये पौधा इतना पावरफुल है कि इसके आसपास सांप भी नहीं फटकता है। प्लस प्वाइंट ये है कि जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होता है उनके लिए ये पौधा तो वरदान से कम नहीं है।

2/7

एनर्जी को बैलेंस करता है सर्पगंधा का पौधा

वास्तु शास्त्र में सर्पगंधा के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। इसे सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ घर की सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जाता है। इसकी मौजूदगी से घर के आसपास एक अलग तरह की शांति महसूस होती है। वास्तु के अनुसार ये पौधा एनर्जी को बहुत अच्छे से बैलेंस करता है।

3/7

मुख्यद्वार पर लगाने से मिलेगा फायदा

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के मुख्यद्वार पर लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इससे घर का माहौल हल्का और सुकून भरा महसूस होता है। बता दें कि सर्पगंधा का पौधा धीरे-धीरे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को कम कर देता है।

4/7

सांपों से भी होती है सुरक्षा

सर्पगंधा के पौधे को लेकर ये भी मान्यता है कि इसकी गंध और प्राकृतिक गुणों की वजह से इसके आसपास सांप नहीं फटकते हैं। अगर इसे घर के आंगन या फिर बगीचे में लगाया जाए तो वास्तु दोष दूर होने के साथ ही साथ घर की सुरक्षा भी हो जाएगी।

5/7

सर्पगंधा को लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार सर्पगंधा के पौधे को घर की कुछ ही जगहों पर लगाना सही होता है। इसे मुख्यद्वार के पास लगाना सबसे अच्छा माना जाता है। घर के बगीचे के अलावा इसे आंगन में भी लगाना काफी सही माना जाता है। हालांकि नियमित रूप से पानी देने और इसकी देखभाल करके इसके असर को और भी तेज किया जा सकता है। वास्तु के अनुसार इसे पूर्व या फिर दक्षिण-पूर्व वाली दिशा में लगाना शुभ होता है।

6/7

राहु-केतु से सर्पगंधा का कनेक्शन

ज्योतिष शास्त्र में सांप का संबंध राहु और केतु से बताया जाता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है उन्हें घर में सर्पगंधा का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से शुभ फल मिलेंगे।

7/7

डिस्क्लेमर

वास्तु के कुछ सटीक नियमों का इस्तेमाल करके कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए सही नियमों का पता होना जरूरी है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)