vastu shastra tips avoid these 3 mistakes related to main door वास्तु टिप्स: मेन डोर पर होने वाली इन 3 गलतियों से बचकर रहें, लग सकता है घर में वास्तु दोष, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु टिप्स: मेन डोर पर होने वाली इन 3 गलतियों से बचकर रहें, लग सकता है घर में वास्तु दोष

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के मेनडोर से जुड़े नियमों का पालन हमेशा करना चाहिए। यहां पर की जाने वाले गलतियों से घर में वास्तु दोष लगता है जिससे सारी चीजें खराब होने लगती हैं।

Tue, 7 April 2026 10:16 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु टिप्स: मेन डोर पर होने वाली इन 3 गलतियों से बचकर रहें, लग सकता है घर में वास्तु दोष

Vastu Tips related to Main Door: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेनडोर बहुत महत्वपूर्ण और खास माना जाता है। यही वो जगह होती है जहां से घर में पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी का आवागमन होता है। अगर मेनडोर को सही तरीके से रखा जाए और कुछ जरूर बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही घर के सदस्य जिंदगी में तरक्की देखते हैं। हालांकि कई बार हम अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो वास्तु के नियमों के हिसाब से सही नहीं मानी जाती हैं। इन गलतियों की वजह से घर में मुश्किलें आती हैं। वहीं तनाव की स्थिति भी हमेशा बनी ही रहती है। ऐसे में मेनडोर से जुड़ी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर हमें मेनडोर से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए ताकि वास्तु दोष ना लगे।

मेनडोर से जुड़े खास 3 नियम-

1. खराब ना हो मेनडोर

वास्तु के हिसाब से मेनडोर हमेशा साफ होना चाहिए। इसकी स्थिति भी सही होनी जरूरी है। अगर मेनडोर का दरवाजा टूटा हुआ है तो इसकी मरम्मत जल्द से जल्द करवा लेनी चाहिए। दरवाजा ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि खोलते और बंद करके वक्त उसमें आवाज आए। वास्तु के हिसाब से ऐसा दरवाजा सही नहीं माना जाता है। साथ ही दरवाजे के पास धूल या फिर कचरा नहीं जमा होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो घर में नेगेटिविटी आती है। कोशिश करें कि समय-समय पर मेनडोर की सफाई होती रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान

2. मेनडोर पर ना रखें कचरा और जूता-चप्पल

कई लोगों को लगता है कि घर का बाहरी हिस्सा है तो कूड़ा करकट वहीं इकट्ठा कर दो। जबकि इससे सबसे बड़ा वास्तु दोष लगता है। कई घरों में यहीं पर जूता-चप्पल, कूड़ेदािन और बाकी चीजें रखी होती हैं जोकि सही नहीं है। मेनडोर पर ये चीजें रूकावट पैदा करती हैं और ऐसा होना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी नहीं आती है। वहीं मेनडोर का लुक भी खराब होता है। अगर जगह की दिक्कत है तो कोशिश करें कि जूते-चप्पल के अलग से साइड में एक स्टैंड हो। वहीं कूड़ेदान को मेनडोर से थोड़ा आहे रखना रखना चाहिए। मेनडोर के आसपास खुलापन होना जरूरी है ताकि हवा का आगमन भी होता रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें

3. मेनडोर के पास ना हो अंधेरा

इस बात का खास ध्यान रखें की मेनडोर के आसपास किसी भी तरह का अंधेरा ना हो। यहां पर हल्की रोशनी आते रहना अच्छा माना जाता है। जिन घरों के मेनडोर के पास अंधेरा हो वहां का माहौल अच्छा नहीं होता है। ऐसे में कोशिश करें कि रोशनी कहीं से जरूर आए। वहीं शाम होते ही लाइट जरूर लगाएं। आम तौर पर कई लोगों को इस बात से मतलब नहीं होता है लेकिन यही चीज घर में पॉजिटिविटी लेकर आती है। ऐसे में मेनडोर के आसपास नेचुरल लाइट आना जरूरी है। अगर ये संभव नहीं है तो लाइट जरूर जलाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटेगा वास्तु दोष

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!