vastu tips best place for a mirror at home right direction and rule Vastu Tips: घर में शीशा कहां लगाना चाहिए? आपकी एक गलती से हो सकता है ये नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: घर में शीशा कहां लगाना चाहिए? आपकी एक गलती से हो सकता है ये नुकसान

अगर घर में शीशे को सही दिशा में ना लगाया जाए तो वास्तु गड़बड़ हो सकता है। ऐसे में ग्रोथ रुक जाती है और जिंदगी में तनाव बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कि शीशे से जुड़े क्या-क्या नियम हैं?

Fri, 9 Jan 2026 03:34 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: घर में शीशा कहां लगाना चाहिए? आपकी एक गलती से हो सकता है ये नुकसान

Mirror Vastu Tips: घर में अगर कोई चीज कहीं पर रखनी या लगानी हो तो बड़ा कन्फ्यूनज होता है ना? ऐसा जब भी करना होता है तो हम अपनी सहूलियत के हिसाब से या फिर घर के डेकॉर को ध्यान में रखते हुए कहते हैं। कई लोग घर में हर एक चीज को बड़े ही सलीके से रखते हैं लेकिन फिर भी वास्तु के नियम कहीं ना कहीं इग्नोर कर ही दिए जाते हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के नियमों को ध्यान में रखकर अगर घर में सभी सामान रखें तो जिंदगी से नेगेटिविटी दूर भाग जाएगी। साथ ही घर को भी बुरी नजर नहीं लगेगी। और तो और अगर कोई बुरी नजर घर पर है तो भी दूर हो जाएगी। बात करें शीशे की तो इसकी प्लेसमेंट ज्यादातर घरों में गलत ही होती है। आज जानेंगे कि हमें शीशा कहां पर लगाना चाहिए ताकि घर का वास्तु भी सही रहें और डेकॉर भी सही हो।

किस दिशा में लगाएं शीशा?

वास्तु के अनुसार शीशा हमेशा सही दिशा में ही लगा होना चाहिए। अगर इसकी प्लेसमेंट खराब होती है तो हमारी जिंदगी में कई तरह की बाधाएं पैदा होने लगती है। शास्त्र के हिसाब से शीशा हमेशा घर की उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा शीशे को घर की पूर्व दिशा की ओर भी लगा सकते हैं। ये दोनों दिशाएं शीशे को लगाने के लिए बेस्ट होती है। साथ ही इससे घर का वास्तु भी सही रहता है और जिंदगी में पॉजिटिविटी का आगमन होने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में कितनी खिड़कियां होती हैं शुभ? ना करें ये गलतियां
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में लगवा सकते हैं गोल शीशा? जानें बेडरूम के लिए सही दिशा

यहां भलूकर भी ना लगाएं शीशा

इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बेडरूम में सोच-समझकर ही शीशा रखा जाए। अगर आप ड्रेसिंग टेबल रखना चाह रहे हैं तो इसकी प्लेसमेंट ऐसे करें कि उसमें बेड ना दिखें। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो जिंदगी में तनाव बढ़ने लगता है। साथ ही तरक्की में हर तरफ से बाधा आने लगती है। कई लोग डेकॉर के नाम पर अपने मेन दरवाजे के बाहर शीशा लगा देते हैं लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। ऐसा करने से घर की पॉजिटिविटी बाहर चली जाती है। हालांकि फेंगशुई में इसे सही बताया गया है लेकिन इसमें भी शीशे को लगाने के लिए अलग तरीका बताया गया है। घर में भूलकर भी दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में शीशा नहीं लगाना चाहिए। इसी के साथ कभी भी घर के स्टोर रूम में शीशा नहीं रखना चाहिए। अगर ऐसा करना भी पड़ें तो इसे ढककर ही रखें। साथ ही हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए कि शीशा कभी गंदा ना हो।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!