vastu tips for kitchen raat me juthe bartan dhona chahiye ya nahi Vastu Tips: किचन में सोने से पहले क्यों नहीं छोड़ने चाहिए जूठे बर्तन? होते हैं ये नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: किचन में सोने से पहले क्यों नहीं छोड़ने चाहिए जूठे बर्तन? होते हैं ये नुकसान

अगर आप भी अपने किचन में सोने से पहले जूठे बर्तन छोड़ देते हैं तो अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। नीचे विस्तार से जानिए इसके बारे में और….

Tue, 13 Jan 2026 06:32 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: किचन में सोने से पहले क्यों नहीं छोड़ने चाहिए जूठे बर्तन? होते हैं ये नुकसान

घर में होने वाली हर एक चीज का वास्ता वास्तु शास्त्र से होता है। तमाम लोगों को लगता है कि वास्तु शास्त्र का दायरा बस घर और कमरों की दिशाओं तक ही सीमित है। बता दें कि घर में होने वाली लगभग हर चीज का जुड़ाव वास्तु शास्त्र से है। किचन से लेकर पूजा घर में होने वाली तमाम ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार किया जाए तो घर का वास्तु कभी नहीं बिगड़ेगा। आज बात करेंगे किचन से जुड़े एक महत्वपूर्ण वास्तु नियम के बारे में। आम तौर पर कई लोग सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं कि इसे सुबह साफ कर लेंगे। अमूनन ऐसा ठंड के दिनों में ज्यादा होता है लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

ना रखें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के मुताबिक किचन में रात के समय कभी भी जूठे बर्तन नहीं इकट्ठे होने देना चाहिए। दरअसल रात में जूठे बर्तन को ऐसे छोड़ देना शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्र के नियमों के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है, वहां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में घर के वातावरण से लेकर लोगों की जिंदगी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मां लक्ष्मी के निराश होने की वजह से सुख समृद्धि में वृद्धि होना बंद हो जाती है। वहीं मां अन्नपूर्णा के निराश होने से धन-धान्य में कमी होने लगती है। ऐसे में सोने से पहले ये जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि किचन में जूठा बर्तन ना पड़ा हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेड पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? जान लें इसका नुकसान
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में लगवा सकते हैं गोल शीशा? जानें बेडरूम के लिए सही दिशा

रखें साफ-सफाई का ध्यान

इसके अलावा सोने से पहले किचन को पूरा साफ कर देना चाहिए। अगर खाना बनाने के बाद किचन को ऐसे ही गंदा छोड़ दिया जाए तो कलह की स्थिति आसानी से बनती है। ऐसे घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते हैं। इस वजह से सोने से पहले ना सिर्फ बर्तन साफ कर लेने चाहिए बल्कि किचन का हर एक कोना साफ होना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!