Vastu Tips: अलमारी में रखी ये 4 पर्सनल चीजें कर रही हैं पैसा ब्लॉक, तुरंत निकाल फेंके बाहर
Wardrobe items blocking money and growth: क्या आपकी अलमारी में रखी कुछ चीजें आपके पैसों और तरक्की में रुकावट डाल रही हैं? वास्तु के अनुसार ये 4 पर्सनल चीजें नेगेटिव एनर्जी बढ़ाकर मनी फ्लो को रोक सकती हैं। जानें ये 4 चीजें कौन सी हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास की हर चीज की एक एनर्जी होती है जो हमारी जिंदगी पर कहीं ना कहीं असर जरूर डालती है। खासकर वो पर्सनल चीजें जिन्हें हम रोज इस्तेमाल करते हैं और शरीर के करीब रखते हैं उनका असर और भी ज्यादा होता है। अगर ये चीजें फट जाएं, खराब हो जाएं या फिर बहुत ही पुरानी हो जाए और फिर हम इनका इस्तेमाल करते रहें तो जिंदगी में नेगेटिविटी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है। इसका असर हमारी सोच से लेकर आर्थिक स्थित पर भी पड़ता है। वास्तु के अनुसार अच्छा यही होगा कि हम समय रहते ही इन चीजों को घर से बाहर कर दें या फिर बदल लें। तो चलिए जानते हैं इन 4 चीजों के बारे में।
घर से तुरंत निकाल फेंके ये 4 चीजें
1. फटा हुआ या फिर पुराना पर्स
वास्तु में पर्स को धन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर आपका पर्स या फिर वॉलेट फट गया या फिर उसकी जिप खराब हो गई है तो ऐसा माना जाता है कि इससे जिंदगी में पैसों का फ्लो रुकता है। या फिर ऐसा माना जाता है कि धन से संबंधित कामों में रुकावट आएगी। शास्त्र के अनुसार ऐसा पर्स या फिर वॉलेट आपके पास पैसों को टिकने ही नहीं देगा। कोशिश यही करनी चाहिए ये हमेशा अच्छी हालत में ही हो। वहीं समय-समय पर इन्हें बदलना बहुत जरूरी है।
2. खराब या फट चुके इनरवियर
इनवियर शरीर के सबसे करीब होते हैं। इसका सीधा असर हमारी पर्सनल एनर्जी पर पड़ता है। आमतौर पर लोग पुराने या फिर हल्के से फटे हुए इनरवियर को इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन आपको ये मालूम होना चाहिए कि ये जिंदगी में नकारात्मकता लाते हैं। वास्तु में हमारे कपड़ों का संबंध शुक्र ग्रह से बताया जाता है। ऐसे में अगर फटे हुए या फिर बहुत ही पुराने इनरवियर पहना जाए तो इससे पैसों के साथ-साथ रिश्तों पर भी बुरा असर पड़ेगा। इन्हें हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि ये सही हालत में हो।

3. हाथ की घड़ी
वास्तु शास्त्र में हाथ की घड़ी को ग्रोथ यानी हमारी प्रगति के प्रतीक के रुप में देखा जाता है। अगर आपकी कलाई घड़ी की बेल्ट खराब हो चुकी है तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए। दरअसल खराब हो चुकी घड़ी को जिंदगी में रुकावट या फिर ठहराव के संकेत के रूप में देखा जाता है। शास्त्र के अनुसार इससे करियर और आर्थिक स्थिति में ठहराव आता है।
4. टूटे हुए खराब जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र में जूते-चप्पल का भी खूब महत्व होता है। इन्हें रखने की दिशा से लेकर इनका सही हालत में होना काफी मायने रखता है। इसे हमारी जिंदगी की दिशा और ग्रोथ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर ये टूट गए है या बहुत ज्यादा घिसे हुए हैं तो ये जिंदगी में रुकावट और कठिनाई का संकेत देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे जूते-चप्पल आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे खराब हो चुके जूते-चप्पलों को घर से या अलमारी से तुरंत हटा देना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन