1/8सुबह का समय हमारे पूरे दिन की दिशा तय करता है। हम भी यही मानकर चलते हैं ना कि अगर सुबह मूड अच्छा है तो पूरा दिन अच्छा ही निकलेगा। वहीं कई पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार सुबह उठते ही कुछ खास चीजों का दिखना शुभ संकेत माना जाता है और इसे अच्छे समय की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। ये संकेत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के आने और धन लाभ का इशारा करते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सुबह-सुबह किन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है।

सुबह-सुबह अगर आप अपनी दोनों हथेलियों को देखते हैं तो ये शुभ माना जाता है। माना जाता है कि हथेळी में लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है. ऐसे में सुबह-सुबह इसे देखने से दिन की शुरुआत अच्छी और सकारात्मक होती है।

अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और अचानक से ही आपकी नजर किचन में रखें दूध और दही का भरा बर्तन दिख जाए तो इसे भी काफी शुभ मानते हैं। अगर ये बर्तन आपको किसी के हाथ में दिख जाए तो सोने पर सुहागा वाली बात हो जाती है। मान्यता है कि ये इस बात का संकेत है कि आपका काम सफल होने वाला है।

अगर आपको मंदिर की घंटी की आवाज सुनाई देती है या फिर आपकी नींद ही मंदिर की घंटी की आवाज से खुल जाए तो इसे और भी अच्छा माना जाता है। अगर आप कहीं रास्ते में हैं तो भी इसकी आवाज सुनना अच्छा संकेत है। इसका एकमात्र संदेश है कि आपकी जिंदगी से नकारात्मक चीजें खत्म होने वाली हैं और जल्द ही घर में लक्ष्मी का आगमन यानी धन लाभ होने वाला है।

अगर आपको सुबह-सुबह कहीं से शंख की आवाज सुनने को मिले या फिर इसी से आपकी नींद खुले तो ये भी काफी शुभ संकेत है। वहीं अगर आप किसी जरूर काम से बाहर निकले हैं और इसकी आवाज कहीं से आई तो इसे भी अच्छे संकेत के रूप में ही मानें। इसका मतलब माना जाता है कि आपको कहीं से अच्छी खबर मिलने वाली है। शंख की आवाज सुनने से नकारात्मकता खत्म होती है। साथ ही इसे लक्ष्मी के आगमन के रुप में भी देखा जाता है।

अगर आप सुबह-सुबह घर से बाहर निकले हैं और आपको कोई सफेद रंग की गाय दिख गई है तो समझ लीजिए ये समस्त देवी-देवताओं के आशीर्वाद मिलने जैा है। वहीं अगर आपको गाय अपने बछ़ड़े को दूध पिलाती दिख जाए तो इसे भी अच्छे संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है।

वास्तु शास्त्र में झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से बताया जाता है। ऐसे में अगर आप घर से बाहल निकलते ही किसी को झाड़ू लगाते देख लें तो ये भी अच्छा संकेत है। माना जाता है कि ये घर से दरिद्रता के दूर होने का संकेत है। आपकी जिंदगी से पैसों से संबंधित सारी दिक्कतें दूर होने वाली हैं।

ऊपर बताई गई चीजों का दिखना तो शुभ है लेकिन अगर कहीं आपको किसी की लड़ाई होती दिख जाए तो ये अच्छा संकेत नहीं है। डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
