vastu tips purane kapde tshirt innerwear se pocha lagane ka nuksan cleaning mop weak venus effect Vastu Tips: पुराने कपड़े और इनरवियर से आप भी लगाते हैं पोछा? घर में शुरु होंगी ये 2 दिक्कतें, जानें सही तरीका
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: पुराने कपड़े और इनरवियर से आप भी लगाते हैं पोछा? घर में शुरु होंगी ये 2 दिक्कतें, जानें सही तरीका

Vastu Tips: पुराने कपड़े और इनरवियर से आप भी लगाते हैं पोछा? घर में शुरु होंगी ये 2 दिक्कतें, जानें सही तरीका

क्या आप भी अपनी पुरानी टीशर्ट या फिर इनरवियर पोछा लगाते हैं? वास्तु शास्त्र में इसे सबसे खराब आदत मानी जाती है क्योंकि इससे एक नहीं दो नहीं बल्कि अनगिनत नुकसान होते हैं।

Garima SinghSat, 2 May 2026 10:02 PM
1/8

पुराने कपडों का आप भी बना देते हैं पोछा?

पुरानी टीशर्ट, बनियान या फटे कपड़ों से पोछा लगाना एक आम आदत है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा को धीरे-धीरे खत्म कर सकती है। हम इसे साधारण सफाई समझते हैं, जबकि यह अनजाने में घर की सुख-शांति को “पोछ” देने जैसा काम करता है। यह छोटी गलती लंबे समय में बड़े असर दिखा सकती है।

2/8

शुक्र ग्रह होता है खराब

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कपड़ों का संबंध शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र धन, सुख-सुविधाओं और ऐश्वर्या का कारक माना जाता है। अब जब हम अपने पुराने कपड़ों से पोछा लगाते हैं तो शुक्र ग्रह कमजोर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे इसका असर हमारी सुख-सुविधाओं और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।

3/8

पुरानी टीशर्ट और इनरवियर से पोछा लगाने के नुकसान

शास्त्र के अनुसार कपड़ों में हमारी भावनाएं, ऊर्जा और मानसिक स्थिति का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। जब हम इन्हीं कपड़ों से गंदगी साफ करते हैं तो ये घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देती है। इससे घर का माहौल और ऊर्जा का सही बैलेंस बिगड़ता है। इसकी वजह से अक्सर तनाव और बैचेनी सी महसूस होती है। अगर आप अपने ही कपड़ों से पोछा लगाएंगे तो इससे आर्थिक तंगी, दरिद्रता घर में आएगी।

4/8

आर्थिक स्थिति होगी खराब

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने ही पुराने कपड़ों से पोछा लगाते हैं तो इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में फालतू के खर्चे बढ़ने लगते हैं। आपके पैसे भी अटक सकते हैं। ऐसी स्थिति भी बनने के चांस होते हैं कि पैसा तो आता है लेकिन उसे संभाल नहीं पाते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति डगमगाने लगती है।

5/8

घर में होने लगते हैं कलेश

आपकी इस गलत आदत का असर सिर्फ पैसों पर नहीं बल्कि आपके रिश्तों पर भी पड़ेगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा आएगी और इस वजह से लोगों के अंदर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। ऐसे में धीरे-धीरे लोगों से छोटी-छोटी बात पर बहस होती है और रिश्तों में तनाव पैदा होने लगता है। कुल मिलाकर जब शुक्र कमजोर होता है तो वो सबसे ज्यादा पैसे और रिश्ते पर ही असर करता है।

6/8

पोछा लगाने का सही तरीका

पुराने कपड़ों का पोछा बनाए जाने की बजाय आप किसी मोटे सूती कपड़े का इसेतमाल करें। नहीं तो आप मार्केट में मिलने वाले रेडीमेड पोधे का इस्तेमाल कर सकते है। आपकी छोटी सी ये आदत घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखेगी और कोई गड़बड़ भी नहीं होगी। तो अबसे आप कोशिश करें कि पोछा सही तरीके से लगाया जाए।

7/8

पुराने कपड़े का क्या करें?

अब सवाल ये है कि अगर पोछा ना बनाए तो पुराने कपड़े का क्या करें? इसका सबसे अच्छा तरीका ये है कि इन्हें धोकर आप किसी जरूरतमंद को दान कर दें। या फिर इन्हें ऐसी जगह रखें जहां पर कोई इन पर पैर ना रखें। कपड़ों को धोकर दान में देना इसलिए जरूरी है क्योंकि इनमें हमारी ऊर्जा होती है।

8/8

डिस्क्लेमर

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपनी आदतों में थोड़ा सा बदलाव कर लेंगे तो जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।