somvar upay shiv mandir gupt daan 7 things benefits vastu tips शिव मंदिर में चुपके से रख आएं ये 7 चीजें, किस्मत बदल सकता है सोमवार का गुप्तदान
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणशिव मंदिर में चुपके से रख आएं ये 7 चीजें, किस्मत बदल सकता है सोमवार का गुप्तदान

शिव मंदिर में चुपके से रख आएं ये 7 चीजें, किस्मत बदल सकता है सोमवार का गुप्तदान

Shiv Mandir Monday Remedies: शिव मंदिर में अगर सोमवार के दिन आप कुछ चीजों का गुप्तदान करेंगे तो इससे जिंदगी में की सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इससे तरक्की के भी रास्ते खुलेंगे। जानिए सोमवार के दिन क्या-क्या दान करना चाहिए।

Garima SinghMon, 4 May 2026 10:20 AM
1/8

शिव मंदिर में करें इन चीजों का गुप्तदान

कहा जाता है कि सच्चे मन से किया गया दान सीधा भगवान तक पहुंचता है। आप सोमवार के दिन शिव मंदिर में श्रद्धा से कुछ खास चीजें दान के रूप में भेंट कर सकते हैं। ध्यान रहें कि आपको इन चीजों का गुप्त दान करना है। माना जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि के साथ-साथ तरक्की का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन शिव मंदिर में कौन सी चीजों का गुप्तदान किया जा सकता है।

2/8

दीया और तेल का दान

शिव मंदिर में आप दीए और तेल का दान कर सकते हैं। इस उपाय से मन शांत रहेगा और जिदंगी में खुशहाली बनी रहती है। वहीं भगवान शिव की कृपा से जिंदगी से नकारात्मकता कम होने लगती है।

3/8

शिव मंदिर में इत्र का दान

भगवान शिव के मंदिर में इत्र का दान करना शुभ माना जाता है। अगर सच्चे मन से इत्र का गुप्त दान किया जाए तो जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। जिस तरह से इत्र से माहौल सकारात्मक और खुशनुमा हो जाता है। ठीक उसी तरह से भगवान की कृपा से जिंदगी में भी बदलाव आएंगे।

4/8

जनेऊ और कलावे का दान

जनेऊ और लाल कलावे का दान भी आप भगवान शिव में करेंगे तो लाभ मिलेंगे। इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं और भोलेनाथ की कृपा से तरक्की के रास्ते खुलते हैं और जिंदगी में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

5/8

अनाज का दान

आप शिव मंदिर में चावल या गेहूं का गुप्त दान कर सकते हैं। इससे भगवान शिव के साथ-साथ इससे अन्नपूर्णा मां का आशीर्वाद भी मिलता है। मान्यता है कि इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

6/8

शिव मंदिर में दान करें ये पीली चीजें

शिव मंदिर में आप पीली मिठाई या फिर चने की दाल का भी दान कर सकते हैं। इससे शिव जी की कृपा भी मिलेगी और कुंडली में बृहस्पति भी मजबूत हो जाएगा। मान्यता है कि इससे सम्मान और धन की वृद्धि होती है। साथ ही इस दान से भोलेनाथ की कृपा हमेशा बनी रहती है।

7/8

शिव मंदिर में करें माचिस का दान

माचिस मंदिर में रखना भी काम का माना जाता है क्योंकि इससे दीपक जलाने में मदद मिलती है। एक तरह से इसे भगवान शिव की सेवा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे जिंदगी में आने वाली रुकावटें कम होती हैं और सारे काम आसानी से बनने लगते हैं।

8/8

शिव मंदिर में करें लोटे का दान

तांबे या स्टील का लोटा भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में मंदिर में आप इसे दान के रूप में रख सकते हैं। माना जाता है कि इससे भोलेनाथ की कृपा मिलती है। साथ ही इस गुप्त दान से मन शांत रहता है और जीवन में स्थिरता आने लगती है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)