वास्तु शास्त्र: किस कमरे और दिशा में टीवी रखना होता है लकी? जान लें सही तरीका और नियम
वास्तुशास्त्र के हिसाब से टीवी भी सही दिशा में लगी होनी चाहिए नहीं तो ये घर का वास्तु बिगाड़ती है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर टीवी कहां और किस दिशा में लगाना सही होता है।

Vastu Tips for Television Placement: वास्तु शास्त्र हमारे आसपास की नेगेटिव एनर्जी को बैलेंस करने की अद्भुत कला है। इस शास्त्र में सिर्फ कमरों की दिशा के बारे में ही नहीं बल्कि घर की हर एक महत्वपूर्ण वस्तु की सही प्लेसमेंट को लेकर भी नियम बताए गए हैं। बात की जाए इडियट बॉक्स कहने जाने वाले टीवी की तो यह आज हर घर का एक अहम हिस्सा बन गया है। अगर इसे गलत जगह पर रखा जाए तो इसका नेगेटिव असर घर के माहौल पर पड़ने के पूरे चांस होते हैं। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में हम इसे ऐसी जगह रख देते हैं जिससे घर का माहौल और वास्तु दोनों प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में हमें टीवी को रखने की सही जगह सोच-समझकर ही तय करनी चाहिए ताकि घर में पॉजिटिविटी बनी रहे। नीचे विस्तार से जानें कि टीवी को किस कमरे और किस दिशा में रखना शुभ माना जाता है?
टीवी से जुड़े वास्तु शास्त्र के नियम
वास्तु शास्त्र के हिसाब से टीवी को हमेशा लिविंग एरिया में ही रखना चाहिए। नियम के अनुसार टीवी को हमेशा पूर्वी दिशा के दीवार की ओर ही लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल पूर्व दिशा की ओर मुंह करके टीवी देखने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। आम तौर पर कई लोग बेडरूम में टीवी लगाते हैं लेकिन ये सही नहीं माता जाता है। माना जाता है कि इससे घर का वास्तु बिगड़ता है। मन बेचैन होता है और इस वजह से इसका असर हमारी हेल्थ पर भी पड़ता है। ऐसे में टीवी को सही दिशा में ही लगाना बेहतर है। वैसे अगर आप इसे लिविंग एरिया के अलावा किसी ओर कमरे में रखना चाहते हैं तो शास्त्र के हिसाब से तब टीवी को उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर ही लगाना चाहिए।
रखें इन बातों का ध्यान
शास्त्र के हिसाब से टीवी को हमेशा ढककर ही रखना चाहिए। बंद टीवी की स्क्रीन पर किसी भी चीज का प्रतिबिंब नहीं पड़ना चाहिए। इसके अलावा टीवी के पास एक छोटा सा पिरामिड रखना भी शुभ माना जाता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि टीवी पर कभी भी धूल ना इकट्ठी हो। समय-समय पर इसे साफ करते रहना भी जरूरी है। इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि टीवी को कभी भी घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण पर ना लगाए जाए। इसके अलावा टीवी लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को भी सही नहीं माना जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन