vastu shastra top 4 negative effects of keeping kabad for long time at home avoid this direction Vastu Tips: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान, इस दिशा में तो बिल्कुल भी ना करें स्टोर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान, इस दिशा में तो बिल्कुल भी ना करें स्टोर

Vastu Shastra for Clutter: वास्तु शास्त्र की नजर में कबाड़ नेगेटिविटी बढ़ाता है। अगर ज्यादा दिन तक कबाड़ घर में स्टोर किया जाए तो इससे कई नुकसान हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि कबाड़ से जुड़े वास्तु के नियमों को। 

Sat, 4 April 2026 03:24 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: घर में ज्यादा दिन कबाड़ रखने से होते हैं ये 4 बड़े नुकसान, इस दिशा में तो बिल्कुल भी ना करें स्टोर

वास्तु शास्त्र में घर में रखी हुई हर एक चीज का सही प्लेसमेंट बताया है ताकि एनर्जी बैलेंस्ड रहें। हम अक्सर घर के कबाड़ को ऐसी जगह स्टोर कर देते हैं जहां से ये हमें दिखाई ना दें या इससे घर की शोभा ना बिगड़े। हालांकि ये घर में कहीं भी रखा हो, इसकी एनर्जी हमें प्रभावित जरूर करेगी। वास्तुशास्त्र के हिसाब से कबाड़ घर में नेगेटिव एनर्जी लेकर आता है। हमें ऐसा लगता है कि पुरानी चीजें बाद में काम आ जाएंगी और इस चक्कर में उसे हम घर में ही संभालकर रख देते हैं। वास्तु की नजर में टूटी-फूटी या फिर बेकार चीज घर के माहौल को ना सिर्फ भारी बनाती हैं बल्कि नेगेटिविटी भी फैलाती हैं।

वास्तु की नजर में घर में रोजाना साफ-सफाई हो और खुलापन हो तो पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। वहीं अगर हम कबाड़ स्टोर करते हैं तो इससे ग्रोथ में बाधा आ सकती है और यही चीज हमारे तनाव की वजह भी बनचा है। शास्त्र के हिसाब से घर की कुछ दिशाओं में तो कबाड़ भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। वहीं घर में ज्यादा दिन कबाड़ को स्टोर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे कई नुकसान होते हैं।

घर में कबाड़ ज्यादा दिन रखने के नुकसान

1. ग्रोथ में आती है बाधा

अगर आप कबाड़ को ज्यादा दिन के लिए घर में स्टोर करते हैं तो ये ग्रोथ में बाधा पैदा करता है। शास्त्र के हिसाब से अगर बेकार सामान को ज्यादा दिन के लिए घर के अंदर रखा जाए तो ये जिंदगी में हमारे आगे बढ़ने की एनर्जी को रोकता है। साथ ही टूटी-फूटी और खराब चीजें मेंटल तौर पर भारीपन भी पैदा करती हैं। आपको ऐसा कई बार एहसास हो सकता है कि कोई काम बनते-बनते रुक जा रहाहै। इसी वजह से घर से समय-समय पर कबाड़ हटा देना चाहिए।

2. आर्थिक स्थिति होती है प्रभावित

आपको पढ़कर अजीब लग सकता है लेकिन ये सच है। घर में रखा हुआ कबाड़ आपकी आर्थिक स्थिति को हिला सकता है। मान्यता है कि जिस घर में फालतू की चीजें हो, वहां पर लक्ष्मी का वास कम होता है। आपका घर जितना और व्यस्थित होगा आपका मन भी उतना ही शांत रहेगा। ऐसे में जिंदगी में पैसे से जुड़े अहम फैसले आप आसानी से और बेहतर तरीके से ले पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किचन वास्तु टिप्स: चप्पल पहनकर खाना बनाना कितना सही? पढ़ें 3 सबसे जरूरी नियम

3. सेहत पर बुरा असर

आप सोचेंगे कि आखिर कबाड़ और सेहत का क्या कनेक्शन है? बता दें कि खराब सामान पर धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया जल्दी आते हैं। ये चीजें हमारी सेहत के लिए सही नहीं है। वास्तु के हिसाब से घर का साफ और खुला-खुला माहौला हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। इस वजह से भी आपको कबाड़ को ज्यादा दिन घर में स्टोर नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: पानी में नमक मिलाकर नहाने से होने वाले 5 फायदे, ना करें ये गलती

4. रिश्ते होते हैं प्रभावित

आपके घर का माहौल जितना हल्का और साफ रहेगा, आपके रिश्ते भी उतने ही अच्छे रहेंगे। कबाड़ की वजह से मन उलझा हुआ रहता है और हो सकता है कि आपका चिड़चिड़ापन भी बढ़ जाए। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप घर में कबाड़ को ज्यादा दिन इकट्ठा ना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: इंटरव्यू के लिए जाने से पहले कर लें ये उपाय, जरूर मिलेगी सफलता

इस दिशा में ना रखें कबाड़

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में कबाड़ को ईशान कोई की ओर गलती से भी नहीं रखना चाहिए। दरअसल माना जाता है कि ये दिशा देवी-देवताओं का होता है। शास्त्र में उत्तर-पूर्व दिशा को ही ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा में कभी भी भारी चीज या फिर कबाड़ नहीं रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!