वास्तु शास्त्र: पानी में नमक मिलाकर नहाने से होने वाले 5 फायदे, बस भूलकर ना करें ये गलती
Bathing with Salt Benefits in Vastu: वास्तु के हिसाह से नमक सबसे पावरफुल होता है और इसकी मदद से जिंदगी की नेगेटिविटी को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर नमक के पानी से नहाने के क्या-क्या फायदे हैं?

Salt in Bathing Water Vastu: वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जिंदगी की मुश्किलें काफी हद तक आसान हो जाती हैं। कुछ चीजों का उपयोग करने से हम आसपास की नेगेटिव एनर्जी को कम किया जा सकता है। शास्त्र के हिसाब से नमक को काफी पावरफुल माना जाता है। इसकी मदद से ना सिर्फ घर बल्कि शरीर की नेगेटिव एनर्जी को भी दूर किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से अगर पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर नहाया जाए शरीर के साथ-साथ मन भी हल्का होता है।
अगर आपको ऐसा लगने लगे कि जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ रही है और मन परेशान सा रहने लगा है तो नमक वाले पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर पानी में नमक डालकर नहाने से क्या फायदे मिलते हैं?
नमक के पानी से नहाने वाले 5 फायदे-
1. नेगेटिव एनर्जी होती है कम
नमक में नेगेटिव एनर्जी को दूर करने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है। जब पानी में इसे मिलाकर नहाया जाए तो शरीर और मन का भारीपन कम होता है। मान्यता है कि नमक वाले पानी से नहाने के चलते आसपास की खराब एनर्जी भी कम होती है और जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है। ऐसे में जब कभी नेगेटिविटी महसूस हो तो नमक वाले पानी से नहाना बेहतर होता है।
2. मेंटल स्ट्रेस और बैचेनी होती है कम
अगर आपको कभी भी बिना किसी भी बात के बैचेनी सी महसूस हो और घबराहट जैसा लगे तो नमक वाले पानी से नहाकर देखिए। इससे जरूर आराम मिलेगा। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार इससे मन शांत होता है और पॉजिटिव सोच बढ़ती है।
3. काम में आ रही बाधा होती है कम
कई बार ऐसा होता है ना कि सच्चे मन से काम करने के बाद भी रिजल्ट सही नहीं आता है और रुकावट भी आती है। नमक वाले पानी से नहाने से नेगेटिव चीजें जिंदगी से कम होती हैं और सारे काम फिर से शुरू होने लगते हैं। साथ ही एनर्जी ऐसी आती है कि कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है।
4. सुधरता है घर का माहौल
अगर आप नमक वाले पानी से नहाते हैं तो इससे मन शांत रहेगा और इस वजह से घर का माहौल भी शांत होगा। आपको हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा कम आएगा और लोगों के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।
5. एनर्जी होगी बेहतर
वास्तु के अनुसार नमक वाले पानी से नहाने की वजह दिन भर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस होता है। ऐसे में हर काम को करने में भी मन लगता है। ऐसे में बेहतर रिजल्ट मिलता है और चीजें धीरे-धीरे सही होती चली जाती है।
बस ना करें गलती
नमक के पानी से नहाने के फायदे तो बहुत मिलेंगे लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आपको ये रोज करना है। रोजाना नमक के पानी से नहाना सही नहीं है। आप हफ्ते में इसके लिए कोई दो दिन तय कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन