vastu shastra light a diya in ishan kon direction before an interview for positive result Vastu Tips: आ गई नई नौकरी के लिए इंटरव्यू की कॉल? बस कर लें वास्तु से जुड़ा ये छोटा सा उपाय तो मिलेगी कामयाबी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: आ गई नई नौकरी के लिए इंटरव्यू की कॉल? बस कर लें वास्तु से जुड़ा ये छोटा सा उपाय तो मिलेगी कामयाबी

Vastu Tips for Interview: अगर आप नई नौकरी का इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो वास्तु का एक छोटा सा उपाय आपका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट अप करेगा और आपको सफलता मिलने के चांस भी बढ़ जाएंगे। 

Fri, 3 April 2026 10:55 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: आ गई नई नौकरी के लिए इंटरव्यू की कॉल? बस कर लें वास्तु से जुड़ा ये छोटा सा उपाय तो मिलेगी कामयाबी

Vastu Tips for Interview: वैसे तो इस दुनिया में मेहनत के बिना कुछ भी नहीं मिलता है। हां अगर मेहनत के साथ-साथ कुछ उपाय कर लिए जाए तो रास्ता थोड़ा आसान जरूर बन सकता है। वास्तु शास्त्र भी कुछ ऐसे ही उपाय बताता है जिससे जिंदगी थोड़ी सी आसान बन जाती है। वास्तु का नाम सुनते ही आपको ये तो जरूर लगता होगा कि इसका काम सिर्फ घर और बाकी चीजों की सही प्लेसमेंट से जुड़ा हुआ है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपको पता चले कि वास्तु का कनेक्शन आपकी नई नौकरी या फिर इंटरव्यू से भी है तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? शादय नहीं। या हो सकता है कि आपका जवाब हां और नाम में 50-50% हो।

आपको बता दें कि वास्तु के कुछ उपाय करके आप अपने इंटरव्यू में सफलता हासिल कर सकते है। आइए जानते हैं एक छोटा सा उपाय जिसको लेकर वास्तु शास्त्र की ओर से दावा किया जाता है कि ये असरदार जरूर होता है।

इंटरव्यू में जाने से पहले करें ये उपाय

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार इंटरव्यू के लिए जाने से पहले आप पूजा जरूर करें। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। वास्तु में इस दिशा को सबसे अच्छा माना गया है। इस दिशा को वास्तु की भाषा में ईशान कोण कहा गया है। माना जाचा है कि ये दिशा पवित्र है और इसका संबंध ज्ञान और बुद्धि से भी है। इस दिशा की ओर ही आप घी का दीया जलाएं। मन ही मन सोचें कि आप इंटरव्यू में सफल हो गए हैं। ऐसा सोचते हुए भगवान से अपने अच्छे के लिए प्रार्थना करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: सुबह उठते ही मन रहता है चिड़चिड़ा? बेड के पास ना रखें ये 5 सामान

2. इसके अलावा आप मन से एंग्जाइटी हटा दें। किसी भी तरह की नेगेटिव सोच मन में ना लाएं। वैसे तो वास्तु में इंटरव्यू से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं लेकिन जब तक आप मन से पॉजिटिव नहीं रहेंगे तो कोई भी उपाय अपना असर उतना नहीं दिखा पाएगा। यहां आपको समझने की जरूरत है कि उपाय एक तरफ है और सारा खेल आपके पॉजिटिव माइंडसेट का भी है। मन को शांत रखें और पॉजिटिव रहेंगे तो आप हर क्षेत्र में सफल रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें

इंटरव्यू के दौरान रखें इन बातों का खास ध्यान

अब बात कर लेते हैं उन छोटी-छोटी चीजों की जिसका ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। नीचे पढ़ें वास्तु से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

1.जब भी आप इंटरव्यू देने जाएं तो घर से बाहर निकलते हुए दायां पैर सबसे पहले आगे बढ़ाएं।

2. इंटरव्यू के लिए हमेशा हल्के रंग के कपड़े ही पहनें।

3. वास्तु के हिसाब जेब में तुलसी के कुछ सूखे पत्ते रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: जॉब इंटरव्यू के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये 4 पावरफुल टिप्स

4. आप एक पोटली बनाएं और उसमें थोड़े से काले तिल को बांधकर जेब में रख लें।

5. दही-चीनी खाकर ही घर से बाहर जाएं, इससे आप हमेशा पॉजिटिव रहेंगे।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!