avoid keeping these 3 things in the kitchen for peace and good health वास्तु शास्त्र: किचन में भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, घर का वास्तु होता है खराब, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: किचन में भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, घर का वास्तु होता है खराब

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर किचन में चीजें सही हो और व्यवस्थित हो तो घर का वास्तु हमेशा सही रहता है। नीचे जानें आखिर किचन से जुड़े कौन-कौन से वास्तु नियम हैं?  

Thu, 19 Feb 2026 11:14 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: किचन में भूलकर भी ना रखें ये 3 चीजें, घर का वास्तु होता है खराब

Kitchen Vastushastra Tips: वास्तुशास्त्र में घर का हर एक कोना महत्वपूर्ण होता है। माना जाता है कि घर में कुछ चीजों को अगर वास्तु के हिसाब से रखा जाए तो जिंदगी में आने वाली बाधाएं और मुश्किलें काफी हद तक कम हो जाती हैं। हर एक कमरे की तरह किचन भी घर का अहम हिस्सा होता है। यहां पर भी रखी हुई सभी चीजें वास्तुशास्त्र के नियमों के अनुसार ही होना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से अगर किचन सही दिशा और दशा में हो तो इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही इससे घर का वास्तु भी सही रहता है। ऐसे में घर के सभी सदस्यों की जिंदगी स्मूदली चलती है। नियम के अनुसार किचन में हर एक चीज सी प्लेसमेंट ही होनी चाहिए। इसके अलावा यहां पर कुछ चीजों को रखना अवॉइड ही करना ताहिए। नीचे विस्तार से जानें कि आखिर किन चीजों को किचन में रखने से बचना चाहिए? इसके अलावा जानें कि किचन में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं।

किचन में ना रखें ये चीजें

शास्त्र के हिसाब से किचन में नेगेटिविटी फैलाने वाली चीजों को रखने से बचना चाहिए। किचन का वास्तु खराब होगा तो इसका असर पूरे घर पर पड़ेगा। शास्त्र के नियम के हिसाब से किचन में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे घर में नेगेटिविटी आती है। आप समय मिलते ही इन बर्तनों को किचन से हटा दें। इसके अलावा रात का बासी खाना भी किचन में रखने से बचना चाहिए। साथ ही किचन में कभी भी गंदा कपड़ा नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे अन्नपूर्णा माता नाराज होती हैं। किचन में हमेशा साफ-सफाई रोती रहनी चाहिए। इस तरह से किचन में इन 3 बातों का ध्यान हमेशा रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें नियम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात में सोने से पहले करें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ?

ना करें ये गलतियां

आम तौर पर लोग किचन में रात के खाने के बर्तन बिना धोए ही सो जाते हैं। इससे भी घर में नेगेटिविटी आती है। रात में सोने से पहले किचन में रखे हुए सारे बर्तन धो लेने चाहिए। इसी के साथ किचन से जुड़ा एक और नियम है कि यहां पर झाड़ू नहीं रखना चाहिए। शास्त्र के नियम के हिसाब से किचन में दवाइयां भी रखने से बचना चाहिए। अमूनन लोग किचन में रखे हुए फ्रिज के ऊपर दवाइयां रख देते हैं लेकिन ये सही नहीं है। इससे घर के लोगों को हमेशा बीमारी घेरे रहेगी। इस वजह से किसी भी तरह की दवाई को किचन से दूर ही रखना चाहिए। साथ ही कोशिश करें कि किचन में काले रंग का इस्तेमाल कम ही हो।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!