Vastu Shastra Tips: सुबह उठते ही मन रहता है चिड़चिड़ा? बेड के आसपास से तुरंत हटा दें ये पांच चीजें
Vastu Tips: स्ट्रेस फ्री लाइफ हर कोई जीना चाहता है लेकिन कई बार अपनी ही गलतियों की वजह से हम चीजें खराब कर देते हैं। अगर आपको दिन भर भारीपन सा महसूस हो तो आज ही बेड के आसपास से कुछ चीजों को हटा दें।

कई बार ऐसा होता है ना कि बिना किसी खास वजह के ही सुबह-सुबह मन चिड़चिड़ा सा रहता है। इस दौरान ना सिर्फ मन चिड़चिड़ा रहता है बल्कि दिन भर भारी और थकान सा महसूस होता है। अब दिन की शुरुआत ही नेगेटिव सोच के साथ हो तो पूरे दिन इसका प्रभाव हम पर जरूर दिखता है। ऐसे में हमारे काम भी प्रभावित होते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में आसपास रखी हुई चीजें हमारी एनर्जी पर असर छोड़ती हैं। खासकर जब बेड की बारी आती है तो इसके आसपास रखी हुई चीजें हमारे मूड के साथ-साथ नींद को भी प्रभावित करती हैं। इस वजह से ये जानना जरूरी है कि बेड के आसपास क्या नहीं होना चाहिए?
बेड की सही दिशा
सबसे पहले तो आप अपने बेड की दिशा ही सही कर लें। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से बेड हमेशा दक्षण-पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए बेड का सिरहाना इन्हीं दो दिशाओं में होना जरूरी है। बेड की सही दिशा से घर का वास्तु सही होता है और इससे कमरे की एनर्जी भी हमारे अनुकूल ही होती है। बाकी किसी दिशा की ओर बेड को रखने से बचना चाहिए।
बेड के आसपास ना रखें ये चीजें
लोहे का सामान
बेड के आसपास या फिर नीचे की ओर लोहे से बनी कोई भी चीज ना रखें। आम तौर पर लोग बेड के नीचे ऐसी चीजें रख देते हैं लेकिन इसका असर बुरा पड़ता है। ऐसे में बेड के पास लोहे से बने किसी भी सामान को नहीं रखना चाहिए।
बेड के पास ना रखें झाड़ू
कई बार लोग जाने-अनजाने में बेड के नीचे ही झाड़ू को रख देते हैं जोकि वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर आप भी बेड के नीचे और इसके आसपास झाड़ू रखते हैं तो आज ही सतर्क हो जाएं क्योंकि इसका असर कहीं ना कहीं हमारी हेल्थ और नींद पर जरूर पड़ता है।
ज्वेलरी ना रखें
बेड के आसपास या फिर बेड बॉक्स में ज्वेलरी को ना रखें। वास्तु की नजर में ये सही नहीं होता है। अगर कोई ऐसा करता है तो इससे घर पर वास्तु दोष लगता है। कहीं ना कहीं ये चीज बाद में आर्थिक स्थिति को बुरी तरह से प्रभावित करती है।
बेड के पास ना रखें किताबें
रात में सोने से पहले कई लोग किताबें पढ़ना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार लोग पढ़ते-पढ़ते ही किताब को पास में ही रखकर सो जाते हैं। शास्त्र के हिसाब से ये तरीका सही नहीं है क्योंकि इससे हमारा माइंड प्रभावित होता है। ऐसे में खराब एनर्जी के एक्टिव होने का खतरा होता है।
बेड के पास ना रखें पानी
आम तौर पर लोग सोते वक्त पास में पानी की बॉटल या फिर जग रखते हैं। सिरहाने के पास पानी को कभी नहीं रखना चाहिए क्योंकि ये हमारी एनर्जी एब्जॉर्ब कर लेती है। पानी की बॉटल को बेड से थोड़ी दूरी पर रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन