vastu shastra roj shankh bajane ke fayde घर में रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटता है वास्तु दोष, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

घर में रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटता है वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना शंख बजाने से कई फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। साथ ही जानेंगे कि आखिर इससे वास्तु दोष कैसे दूर होता है?

Fri, 3 April 2026 05:50 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
घर में रोजाना शंख बजाने से मिलते हैं ये 4 फायदे, इस दिशा में रखने से मिटता है वास्तु दोष

हिंदू धर्म में शंख बजाना काफी पवित्र माना जाता है। किसी भी मांगलिक काम के दौरान शंख का बजना काफी शुभ होता है। वहीं ज्यादातर घरों में पूजा के समय शंख बजाने की परंपरा होती है। मान्यता है कि शंख की आवाज से घर का माहौल पॉजिटिव होता है और सारी नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। पुराने समय से ही घर में और मंदिरों में पूजा बंजाने की परंपरा है।

माना जाता है कि जिस घर में रोज शंख बनाया जाता है, वहां पर हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है और हमेशा भगवान की भी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि आखिर रोजाना पूजा के दौरान शंख बजाने से हमें क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं?

1. घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु के अनुसार अगर घर में पूजा के दौरान रोज शंख बजाया जाए तो माहौल शांत बनता है। इससे मन शांत रहता है और एक अलग तरह का सुकून मिलता है। रोजाना शंख बजाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। शंख की आवाज को काफी पावरफुल माना जाता है और इसकी आवाज से निकलने वाली वाइब्रेशन हर चीज को पॉजिटिव बनाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल पर लैपटॉप रखकर काम करना शुभ होता है या अशुभ?

2. मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु और धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख का संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में शंख होता है और वहां पर उसकी रोज पूजा की जाती है तो वहां धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। शंख को रोज बजाने से घर में बरकत बनी रहती है और पैसों से जुड़ी हर तरह की परेशानी भी दूर होती है। इसी वजह से पूजा के दौरान शंख बजाने की परंपरा है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद को पाने के लिए घर में शंख को जरूर रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें नियम

3. शंख बजाने से दूर होता है वास्तु दोष

वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख की ध्वनि से कई तरह के दोष दूर होते हैं। माना जाता है कि शंख बजाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और घर में चल रही नेगेटिव एनर्जी कम होती है। इसी वजह से मंदिरों में आरती के समय शंख बजाना जरूरी माना जाता है ताकि माहौल पवित्र बना रहे और पॉजिटिव एनर्जी हर तरह हो। वास्तु के अनुसार मंदिर में ईशान कोण की ओर शंख को रखने से वास्तु दोष दूर होता है। ऐसे में शंख को हमेशा इसी दिशा में रखना चाहिए। वास्तु की भाषा में ईशान कोण को उत्तर-पूर्व दिशा कहा जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार लग जाती है आपको बुरी नजर? बाहर जाते वक्त साथ में रखें ये 3 चीजें

4. सेहत के लिए होता है फायदेमंद

शंख बजाना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। शंख बजाते समय सांस को कंट्रोल करना पड़ता है और इस वजह से लंग्स की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। कई लोग इसे एक तरह की ब्रीदिंग एक्सरसाइझ भी मानते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!