वास्तु शास्त्र: खत्म नहीं हो रहे हैं घर के कलेश? बेडरूम, डाइनिंग हॉल और किचन में कर लें छोटा सा बदलाव
Vastu Tips for Family Stress: ऐसा कई बार होता है ना कि तमाम कोशिशों के बाद भी घर का तनाव दूर नहीं जाता है। ऐसे में हमेशा कलेश की स्थिति बनी रहती है। आप घर में 3 आसान से बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकते हैं।

Vastu Shastra Tips for Peace: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अहम रोल होता है। वैसे तो कई बार हम इससे जुड़े नियमों पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन घर के माहौल और स्थिति के साथ-साथ ये हमारे जीवन पर गहरा असर डालते हैं। ऐसा अक्सर होता है कि कुछ घरों में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है और इस वजह से हमेशा लोग तनाव में ही रहते हैं।
वहीं दूसरे घर में लोग शांति से खुशी-खुशी रहते हैं और वहां का माहौल एकदम पॉजिटिव होता है। कई लोग इसे किस्मत का रोना समझकर बैठ जाते हैं लेकिन इसमें बहुत बड़ा रोल घर के वास्तु का भी होता है। अगर आपके घर में हमेशा कलेश की स्थिति बन रही है तो कुछ बदलाव के साथ आप इन चीजों से छुटकारा पा सकते हैं।
घर के कलेश कम करेंगे ये 3 आसान से बदलाव-
डाइनिंग हाल में करें ये छोटा सा बदलाव
- वास्तु शास्त्र के हिसाब से डाइनिंग टेबल की दिशा का सही होना बहुत ही जरूरी है। अगर इसे गलत दिशा में रखा जाए तो घर का वास्तु बिगड़ता है और ऐसे में सुख-शांति की कमी होती है। शास्त्र के नियम के हिसाब से डाइनिंग टेबल को हमेशा घर के पूर्व या फिर पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
- वहीं डाइनिंग टेबल का शेप भी काफी मायने रखता है। मार्केट में हर शेप के टेबल मिलेंगे लेकिन आपको आयताकार शेप वाले टेबल का चुनाव करना है।
- ध्यान रखें कि घर के सभी सदस्य एक साथ की समय पर खाना खाएं। इस दौरान घर के मुखिया को पूर्व या फिर उत्तर दिशा की ओर बैठना चाहिए। ऐसा करने से घर में अच्छी एनर्जी आएगी और लोग आपस में पॉजिटिव बात करेंगे। ऐसे में कलेश की स्थिति कम बनेगी।
किचन की सही दिशा
- किचन घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में इसकी दिशा सही होनी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से किचन को घर के आग्नेय कोण में ही होना चाहिए। शास्त्र की भाषा में दक्षिण-पूर्व दिशा को ही आग्नेय कोण कहा जाता है। इस दिशा में अगर अग्नि से जुड़ा काम होता है तो घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- बाकी किसी और दिशा में किचन के होने से कोई ना कोई हानि जरूर होगी। अगर किचन सही दिशा में नहीं है तो इससे जुड़े उपाय करके आप गलत प्रभावों को कम कर सकते हैं। वहीं अगर घर में कलह की स्थिति बार-बार हो रही है तो कोशिश करें कि किचन आग्नेय कोण में ही हो।
बेडरूम में करें ये बदवाव
- वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बेडरूम को नियम के अनुसार बनवाया जाए तो आधी मुश्किलें यहीं खत्म हो जाती हैं। शास्त्र के हिसाब से बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
- बेड भी आप इस तरह से प्लेस करें कि इसका सिरहाना इन्हीं दो दिशाओं में हो। इस दिशा में बेडरूम के होने से घर में कलेश कम होते हैं।
- वहीं दीवारों का रंग भी शास्त्र के हिसाब से करवाना उचित माना जाता है। वास्तु के हिसाब से दीवारों का रंग क्रीम, गुलाबी, हल्का नीला, हरा, या फिर ऑफ-व्हाइट होना चाहिए।
- इस बात का ध्यान रखें कि बेडरूम में एक्वेरियम या फिर शीशा नहीं रखना है। इन चीजों से घर का वास्तु पूरी तरह से बिगड़ता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन