vastu shastra top 3 myths related to money plant, main door and house renovation Vastu Shastra Myths: मनी प्लांट, होम रेनोवेशन और मेनडोर से जुड़े 3 सबसे बड़े मिथक, यहां पढ़ें सच्चाई, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Shastra Myths: मनी प्लांट, होम रेनोवेशन और मेनडोर से जुड़े 3 सबसे बड़े मिथक, यहां पढ़ें सच्चाई

Vastu Shastra Myths Details: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिससे हमारी जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं इससे जुड़े कई ऐसे मिथक हैं जिन पर लोग आंख मूंदकर भरोसा भी कर लेते हैं। 

Fri, 20 March 2026 11:48 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Shastra Myths: मनी प्लांट, होम रेनोवेशन और मेनडोर से जुड़े 3 सबसे बड़े मिथक, यहां पढ़ें सच्चाई

Vastu Shastra Myths: वास्तु शास्त्र के नियम हमारी जिंदगी को आसान बनाने की कोशिश करते हैं। कई लोग वास्तु से जुड़ी चीजों को काफी गंभीरता से लेते हैं तो वहीं कुछ तो इस पर इतना ध्यान भी नहीं देते हैं। लोगों के बीच वास्तु को लेकर कई तरह के मिथक भी प्रचतित हैं जोकि सही नहीं हैं। खासकर कि घर के मेनडोर की दिशा से लेकर मनी प्लांट और वास्तु अनुसार रेनोवेशन के लिए घर को तोड़ने जैसी कई गलत मिथ और धारणाएं हैं जिस पर लोग आंख मूंदकर भरोसा कर लेते हैं।

बिना सही जानकारी के ही लोग बड़े फैसले ले लेते हैं। वास्तु का उद्देश्य अंधविश्वास को फैलाना नहीं बल्कि आसपास की एनर्जी को पॉजिटिव बना रखना है। वास्तु शास्त्र का उद्देश्य लोगों को बीच झूठ फैलाना नहीं है। ऐसे में सही जानकारी और नियमों का पता होना बेहद ही जरूरी है।

वास्तु शास्त्र के 3 सबसे ज्यादा प्रचलित मिथक

मेनडोर को लेकर मिथक

1. ऐसा माना जाता है कि घर का मेनडोर अगर उत्तर-पूर्व दिशा में हो तो ये शुभ माना जाता है। ये सोच या धारणा गलत है। इसमें पूरी तरह से बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर के लिए 30 तरह के मेनडोर हो सकते हैं, जिनका प्रभाव हमारी जिंदगी पर अलग-अलग पड़ता है।

2. अगर आपको लगता है कि मेनडोर की दिशा सही नहीं है या फिर मन में इससे जुड़ी कोई चीज खटक रही है तो उसके आसपास के एनर्जी को बैलेंस करने के कई और उपाय हैं। आसपास कुछ चीजों रखकर या हटाकर आप स्थिति अनुसार मेनडोर से होने वाले खराब और अच्छे प्रभाव को घटा और बढ़ा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: बेड के आसपास या नीचे इन चीजों को रखने की ना करें भूल

घर को तोड़ने से होता है वास्तु में सुधार

1. कई लोग घर के हर एक कोने को वास्तु के अनुसार ढालना चाहते हैं। कुछ हद तक चीजें सही हैं लेकिन घर की दीवारों को तोड़ना सही नहीं है। आम तौर पर आपने देखा होगा कि कई लोग वास्तु के नाम पर पूरे घर का रेनोवेशन करवा देते हैं। इस दौरान घर को तोड़-फोड़ दिया जाता है। लोगों का ये सोचना सही नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम

2. अगर घर के किसी कोने में कोई भी वास्तु दोष है तो छोटे-मोटे बदलाव करके उसे सही किया जा सकता है। जैसे कि आप कमरे में रखें हुए फर्नीचर या फिर किसी भी सामान की सही प्लेसमेंट करके वहां की एनर्जी को बदल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: टीवी-एसी के रिमोट पर प्लास्टिक कवर लगाना कितना सही है?

मनी प्लांट लाएगा पैसा

1. वास्तु शास्त्र को लेकर एक मिथक मनी प्लांट से भी जुड़ा हुआ है। लोग यही बोलते हैं कि इस पौधे को घर में लगाते ही पैसों की बरसात होती है। इस पौधे से जुड़े कुछ और भी मिथक है। ऐसा भी माना जाता है कि इस पौधे को कभी खरीदकर नहीं बल्कि कहीं ले लाकर ही लगाना चाहिए। अगर खरीदकर इस पौधे को लगाया जाए तो ये घर में दरिद्रता ला सकता है जोकि गलत है।

2. ये बात सच है कि मनी प्लांट को लगाने से घर में पॉजिटिविटी आती है। नियम के हिसाब से इसे आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को घर के अलावा ऑफिस में भी रखना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!