vastu shastra right direction for couples, spiritual, family photo frames वास्तु शास्त्र: कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा रहे हैं आप फोटो फ्रेम? ये है सही नियम और तरीका, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा रहे हैं आप फोटो फ्रेम? ये है सही नियम और तरीका

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर घर में फोटो फ्रेम लगाए जाए तो इसका प्रभाव सकारात्मक पड़ता है। वहीं अगर इनके लिए गलत दिशा का चुनाव किया जाए तो इससे वास्तु दोष भी हो सकता है।

Thu, 12 March 2026 03:16 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: कहीं गलत दिशा में तो नहीं लगा रहे हैं आप फोटो फ्रेम? ये है सही नियम और तरीका

वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसमें हमारी जिंदगी को आसान बनाने की कला बताई गई है। हम अपने आसपास की चीजों को काफी नजरअंदाज करते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के हिसाब से हमारे आसपास रखी हुई एक छोटी सी चीज भी हमारी एनर्जी को प्रभावित करती है। अभी भी कई लोगों को यही लगता है वास्तु शास्त्र सिर्फ और सिर्फ घर की दिशा तक ही सीमित है लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपने बगल में पानी का ग्लास भी रखा है तो उसकी एनर्जी भी आपको कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित करेगी। आज जानेंगे घर में रखे हुए या टांगे गए फोटो फ्रेम्स के बारे में। डेकॉर के नाम में हम अपने हिसाब से फोटो फ्रेम्स को इधर-उधर रख देते है। हालांकि इन्हें सही दिशा में लगाना जरूरी होता है नहीं तो इनकी एनर्जी से चीजें खराब भी हो सकती हैं।

सही दिशा का मालूम होना जरूरी

घर को सजाने के लिए हम कई तरह के फ्रेम या फिर पोस्टर लगाते हैं। कुछ फोटो फ्रेम में हमारी और हमारे अपनों की तस्वीर होती है तो वहीं कुछ पोस्टर्स भगवान या फिर नेचर से जुड़े हुए होते हैं। तस्वीर चाहे जैसे भी हो उसे लगाने की सही दिशा का मालूम होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक चीज के लिए अलग-अलग दिशा सही मानी जाती है और अगर नियमों का पालन किया जाए तो इससे हमारे घर का वास्तु तो सही रहता ही है। साथ ही हमारी जिंदगी पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नीचे जानें इससे जुड़े कुछ खास नियमों को-

यहां ना लगाएं शादी की तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार शादी से जुड़ी हुई तस्वीरें या फोटो फ्रेम्स को हमेशा सही दिशा में लगाना चाहिए। अगर इसे गलत दिशा में लगाया जाए तो इनके बीच तनाव की स्थिति बनने लगती है। ऐसी तस्वीरों को कभी भी उत्तर दिशा में नहीं लगाना चाहिए। साथ ही उत्तर-पूर्व दिशा में भी इसे नहीं लगाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल पर लैपटॉप रखकर काम करना शुभ होता है या अशुभ?

यहां लगाएं फैमिली गैदरिंग वाली तस्वीरें

अगर आपको अपनी फैमिली गैदरिंग वाली तस्वीरों या फिर पोस्टर को घर में लगाना है तो इसके लिए परफेक्ट दिशा का चुनाव जरूरी है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से ऐसी तस्वीरों को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों इस दिशा में लगाने से घर में बरकत आती है और लोगों के बीच भी प्यार और अंडरस्टैंडिंग बनी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में तबाही ला सकती हैं ये 7 तस्वीरें, खूब आती है नेगेटिविटी

भगवान की तस्वीर के लिए सही दिशा

अगर भगवान से जुड़ी तस्वीरों को दीवार पर लगाना है तो इसके लिए ईशान कोण का चुनाव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को सबसे पवित्र माना जाता है। हालांकि इस दिशा में बाकी कोई तस्वीर ना लगाएं। वहीं पूजा घर भी ईशान कोई में ही होना चाहिए। ऐसा करेंगे तो भगवान की तस्वीरें या फिर मूर्ति इसी दिशा में रहेंगी जोकि काफी शुभ मानी जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर के मेनडोर पर इन 3 चीजों को रखने से दूर होगी सारी परेशानी

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!